बीच बाजार पत्नी सोनम कपूर के जूतों की लेस बांधने लगे आनंद आहूजा- क्यूट PICS VIRAL
Recommended Video
बीती रात बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा एक इवेंट में पहुंचे थे। जहां से सोनम और आनंद की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छा चुकी है। दरअसल इवेंट के बाद, सोनम कुछ जूते ट्राई कर रही थीं, जब आनंद आहूजा बिना किसी झिझक के अपने घुटनों पर बैठकर सोनम के जूतों के लेस बांधते हुए कैमरे में कैप्चर हो गए। सोनम- आनंद की ये क्यूट तस्वीर कल रात से वायरल हो रही है।

वायरल हो रही इस तस्वीर पर लोगों के पॉजिटिव कमेंट ही मिल रहे हैं। एक ओर जहां आनंद को परफेक्ट पति कहा जा रहा है। वहीं, कई लोग सोनम की सही पार्टनर चुनने के लिए तारीफ कर रहे हैं। लोग आनंद आहूजा की पत्नी के लिए इतना प्यार देखकर तारीफ कर रहे हैं। स्टोर में खड़े बाकी लोग आनंद और सोनम को देख रहे हैं.. लेकिन शायद इन्हें लोगों से कोई फर्क नहीं पड़ता।
कोई शक नहीं कि सोनम कपूर और आनंद आहूजा बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल में रहे हैं। शादी के दिनों से ही दोनों मीडिया के फेवरिट रहे हैं और कभी फोटोग्राफर्स से भागते नहीं दिखे हैं।
बता दें, आनंद आहूजा बिजनेसमैन हैं और लंबे समय तक डेट करने के बाद 2018 मई में सोनम कपूर और आनंद शादी के बंधन में बंध गए। दोनों छुट्टियां मनाते और एक दूसरे के साथ समय बीताते अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं। कोई शक नहीं कि फैंस इस जोड़ी को बेहद पसंद करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications

