कॉमेडी प्रशिक्षण संस्थान खोलेंगे राजू

By Staff

जो लोग कॉमेडियन बनकर शोहरत पाना चाहते हैं उनके लिए खुशखबरी है। देश के जाने-माने हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव अब खुद उन्हें सफल कॉमेडियन बनने के गुर सिखाएंगे।

राजू श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश स्थित अपने गृहनगर कानपुर में एक कॉमेडी प्रशिक्षण संस्थान खोलने जा रहे हैं, जिसमें वह इच्छुक हास्य कलाकारों को कॉमेडी का प्रशिक्षण देंगे।

राजू ने कहा कि संस्थान खोलने के पीछे मेरा मकसद ऐसे पेशेवर कॉमेडियन तैयार करना है, जो लोगों को हंसा-हंसाकर उनका दुख दर्द भूलने के लिए मजबूर कर दें।

एक कार्यक्रम की प्रस्तुति देने इलाहाबाद पहुंचे राजू ने कहा, "मैं इच्छुक हास्य कलाकारों की प्रतिभा को निखार कर उन्हें घबराहट और झिझक से दूर करने के गुर बताऊंगा ताकि वह मंच पर पूरे आत्मविश्वास के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सके।"

बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम कर चुके राजू श्रीवास्तव अपनी आने वाली फिल्म 'भावनाओं को समझो' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जो अगले महीने रिलीज को तैयार है। इस फिल्म में 50 हास्य कलाकार एक साथ नजर आएंगे।

मनोरंजन चैनल स्टार वन के कार्यक्रम लाफ्टर चैम्पियन से घर-घर लोकप्रिय हुए राजू श्रीवास्तव अमेरिका, इंग्लैंड, आस्ट्रेलिया, केन्या, दक्षिण अफ्रीका, दुबई और हांगकांग में 200 से ज्यादा लाइव शो कर चुके हैं।

कॉमेडी शो में बढ़ती अश्लीलता और भद्देपन पर चिंता जताते हुए राजू कहते हैं कॉमेडियन को इस बात पर ध्यान देने की जरूरत है कि वे साफ सुथरी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन करें।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X