शम्मी कपूर पर बनेगी एनीमेटेड फिल्म

जी हां, शम्मी कपूर पर एक फिल्म बनने जा रही है वो भी एनीमेटेड। इस फिल्म को बनाने जा रही है प्रोडयूसर मधु मनेता। जिनका मानना है कि शम्मी के काम को एनीमेशन के शक्ल में ही लोगों के बीच में होना चाहिए। एक तरह से ये उनकी ओर से शम्मी जी को दी गयी श्रद्धाजंलि होगी।
गौरतलब है कि शम्मी कपूर का देहांत 14 अगस्त को मुंबई के अस्पताल में सवा पांच बजे हो गया था। वो लंबी बीमारी से ग्रसित थे। शम्मी की फिल्म में शम्मी की 26 फिल्मों के गाने होंगे। मधु मनेता म्यूजिकल एनीमेशन के लिए लॉस एंजलिस से तकनीकी कलाकारों से संपर्क साधा है। अगर सब कुछ सही रहा बहुत जल्द फिल्म फ्लोर पर होगी।


Click it and Unblock the Notifications











