An Action Hero Trailer- आयुष्मान खुराना और जयदीप अहलावत की टक्कर, दमदार ट्रेलर हुआ रिलीज

अभिनेता आयुष्मान खुराना की फिल्म एन एक्शन हीरो का दमदार ट्रेलर रिलीज हो चुका है और इस फिल्म में उनके साथ जयदीप अहलावत नजर आने वाले हैं। आनंद एल राय की इस फिल्म में आयुष्मान खुराना कमाल करते नजर आने वाले हैं और ट्रेलर देखकर आपको इस बात का अंदाजा हो जाएगा। फिल्म का नाम एन एक्शन हीरो इसलिए पड़ा है क्योंकि आयुष्मान खुराना को इस फिल्म एक एक्टर के किरदार में दिखाया गया है।
मानव यानि आयुष्मान खुराना ऐसे एक्टर हैं जोकि एक्शन फिल्में करते हैं लेकिन तभी उनकी लाइफ में कुछ ऐसा होता है जो कि रियल में भी उनको एक्शन करने पर मजबूर करता है।
इसके बाद कई विलेन्स उनके पीछे पड़े जाते हैं लेकिन मुख्य विलेन का किरदार जयदीप अहलावत निभाते हुए नजर आ रहे हैं। जयदीप एक शानदार कलाकार हैं और कई अच्छे किरदार निभा चुके हैं।
कई बार इस ट्रेलर में आप देखेंगे कि आयुष्मान खुराना और जयदीप के बीच टक्कर हो रही है और फाइट सीन्स काफी हैं। हालांकि इस बात का खुलासा नहीं किया गया है कि क्यों आयुष्मान खुराना मुश्किलों का सामना कर रहे हैं? इससे इतना तो तय है कि फिल्म काफी शानदार होने वाली है और इसकी भी कहानी बेहतरीन होगी।
दिख गई मलाइका की झलक
सुबह से चर्चा थी कि इस फिल्म में अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा एक दमदार आइटम नंबर करतीं नजर आने वाली हैं। अब ये बात पूरी तरह से तय हो चुकी है क्योंकि फिल्म के ट्रेलर में उनकी झलक दिख गई है। मलाइका अरोड़ा इस फिल्म में धमाका कर रहीं हैं। फिलहाल आप देखिए ये ट्रेलर..


Click it and Unblock the Notifications











