..................... An Action Hero- आयुष्मान खुराना की फिल्म में नहीं है कोई फीमेल लीड, खुद किया खुलासा | An Action Hero - There is no female lead in Ayushmann Khurrana's film, revealed himself! - Hindi Filmibeat

An Action Hero- आयुष्मान खुराना की फिल्म में नहीं है कोई फीमेल लीड, खुद एक्टर ने किया खुलासा!

an action hero

No Famale Lead In 'An Action Hero'- अभिनेता आयुष्मान खुराना इस वक्त काफी एक्साइटेड हैं क्योंकि वो एक शानदार फिल्म का हिस्सा बनने जा रहे हैं। जी हां, दरअसल हम बात कर रहे हैं फिल्म एन एक्शन हीरो की जिसका ट्रेलर रिलीज हो चुका है और आयुष्मान खुराना ने अलग लेवल का अभिनय किया है। इस फिल्म की चर्चा के बीच आयुष्मान खुराना एक बड़ा बयान दिया है जो कि खबरों में है। एक बॉलीवुड फिल्म को बिना किसी के हीरोईन के सोचना काफी मुश्किल है लेकिन इस फिल्म में ऐसा ही कुछ हुआ है।

जी हां, इस फिल्म में कोई फीमेल लीड नहीं है, इस बात की जानकारी खुद आयुष्मान खुराना ने दी है। ड्रीम गर्ल एक्टर ने कहा कि, ''एन एक्शन हीरो उस तरह की फिल्म है जिसमें फीमेल लीड का जरूरत नहीं थी।

इसका कारण ये है कि फिल्म उनके और जयदीप अहलावत के आस-पास ही घूमती नजर आती है। फिल्म में कोई रोमांटिक गाने की भी जगह नहीं है।'' उनका ये बयान चर्चा में है और लोगों का कहना है कि फिल्म शानदार होने वाली है।

आयुष्मान खुराना ने कहा

आयुष्मान खुराना ने कहा

आयुष्मान खुराना अक्सर कुछ अलग करने की कोशिश करते रहते हैं। कुछ समय पहले आयुष्मान खुराना ने कहा था, 'एन एक्शन हीरो' की शूटिंग करते समय उन्हें ऐसा लगा, जैसे हिंदी फिल्मों में वे अपनी शुरुआत कर रहे हैं। अपने करियर में मैंने कभी भी इस शैली की फिल्में नहीं की है, इसलिए इस फिल्म के लिए काफी सीखना पड़ा।''

गॉडफादर नहीं

गॉडफादर नहीं

आयुष्मान खुराना की तारीफ इसलिए भी होती है क्योंकि वो किसी फिल्मी बैकग्राउंड से नहीं आते हैं और ना ही उनका कोई गॉडफादर रहा है।

रेडियो जॉकी हुआ करते थे

रेडियो जॉकी हुआ करते थे

उनके सफर की अगर बात करें तो वो एक रे़डियो जॉकी हुआ करते थे लेकिन टैलेंट के दम पर आज वो इस मकाम पर हैं।

कोई फ्लॉप फिल्म नहीं दी है

कोई फ्लॉप फिल्म नहीं दी है

आयुष्मान खुराना ने अपने करियर में कोई फ्लॉप फिल्म नहीं दी है और हर बार वो अलग तरह के किरदार में नजर आते हैं। उनकी फैन फॉलोविंग काफी शानदार है और फैंस इस फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X