अक्षय कुमार-रजनीकांत के साथ शूटिंग पूरी..अब इस एक्ट्रेस ने ली चैन की सांस
अक्षय कुमार और रजनीकांत के साथ इस एक्ट्रेस ने अपनी फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है।
अक्षय कुमार और रजनीकांत के साथ 2.0 की शूटिंग एमी जैक्सन ने पूरी कर ली है। रजनीकांत और अक्षय कुमार की फिल्म 2.0 से जुड़ी जब भी कोई खबर आती है तो दर्शक एक्साइडेड हो जाते हैं। फिल्म का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। फिल्म की एक्ट्रेस एमी जैक्सन ने भी अपने हिस्से की शूटिंग पूरी कर ली है।
अब सिर्फ अक्षय कुमार और रजनीकांत फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं और वो भी जल्दी ही खत्म हो जाएगा। एमी जैक्सन ने सोशल मीडिया पर सबको बताया कि 2.0 की शूटिंग खत्म हो गई और उन्होंने अपने डायरेक्टर को भी धन्यवाद दिया।

आपको बता दें कि 2.0 साउथ की फिल्म है जिसका बजट 350 करोड़ से भी ज्यादा है और ये अब तक की बॉलीवुड महंगी फिल्म है। 2.0 दिवाली के समय रिलीज होगी और इसमें कोई शक नहीं है कि फिल्म सफलता के कई रिकॉर्ड तोड़ेगी क्योंकि इस फिल्म का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
फिल्म में एक और खास बात है कि पहली बार अक्षय कुमार फिल्म में विलेन का किरदार निभा रहे हैं और उनका फिल्म में क्रो लुक है जो पहले ही काफी ज्यादा पसंद किया जा चुका है।


Click it and Unblock the Notifications