Akshay Kumar Actress: लिव इन में बनी बिन ब्याही मां, फिर हुआ ब्रेकअप, अब दूसरे बॉयफ्रेंड के साथ हुई कोजी

Amy Jackson

Amy Jackson Vacation: बॉलीवुड एक्ट्रेस एमी जैक्सन जहां पर्दे पर बोल्डनेस सेंसेशन बनी हुई हैं तो वहीं उनकी रियल लाइफ भी काफी बेबाक किस्म की है। हसीना इन दिनों वेकेशन पर हैं और उन्होंने अपने नए मंगेतर और बेटे के साथ कुछ तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ शेयर की हैं जो कि काफी तेजी से वायरल हो रही हैं।

एमी जैक्सन की इन लेटेस्ट तस्वीरों की बात करें तो हसीना पूरी तरह से मस्ती में चूर दिखाई दे रही हैं। एमी कभी अपने बेटे के साथ कडलिंग करती नजर आ रही हैं तो कभी बॉयफ्रेंड के साथ रोमांस और लिप लॉक करती। एमी की इन तस्वीरों को देखने के बाद फैंस को भी वेकेशन पर जाने की इच्छा जाग रही है।

बता दें कि एमी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपनी एक से बढ़कर एक बोल्ड और सिजलिंग तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। कई तस्वीरों में तो वो अपने बॉयफ्रेंड के साथ भी नजर आती हैं और उनके बॉयफ्रेंड का नाम है एड वेस्टविक, जो कि हॉलीवुड के एक जाने-माने एक्टर हैं।

बॉलीवुड में एमी जैक्सन की पहली फिल्म थी एक दीवाना था। गौतम मेनन की इस प्रेम कहानी में एमी जैक्सन प्रतीक बब्बर के साथ नजर आई थीं। फिल्म का म्यूज़िक एल्बम लोगों को काफी पसंद आया था। इस फिल्म को तमिल तेलुगू भाषा में भी रिलीज़ किया गया था। फिल्म का अलग अलग भाषाओं में अलग अलग अंत रखा गया था और फिल्म को मिले जुले रिव्यू मिले थे। इसके बाद एमी, अक्षय कुमार की सिंह इज़ ब्लिंग से वापस नज़र आईं। इस फिल्म में उन्हें अक्षय के साथ काफी पसंद किया गया था।

Read more about: amy jackson bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X