"अक्षय कुमार और रजनीकांत से बहुत कुछ सीखने को मिला"
एमी जैक्सन ने अपने अनुभव अक्षय कुमार और रजनीकांत के साथ काम करने को लेकर शेयर किए। जाने कैसा रहा उनका अनुभव।
आज के समय में हर एक्ट्रेस का सपना अक्षय कुमार जैसे बड़े स्टार्स के साथ काम करना होता है। रजनीकांत और अमिताभ बच्चन तो कहीं ज्यादा दूर की चीज हो गए लेकिन एमी जैक्सन एक ऐसी एक्ट्रेस हैं जो रजनीकांत से लेकर अक्षय कुमार के साथ काम कर रही हैं और वो भी एक ही फिल्म में।
जाहिर है अक्षय कुमार और रजनीकांत के साथ काम करना के अनुभव जो एमी जैक्सन को मिला है वो सबको नहीं मिल पाता। एमी जैक्सन ने अपना अनुभव भी दोनों के साथ काम करने का साझा किया जो काफी मजेदार है।

अक्षय कुमार के बारे में एमी जैक्सन ने कहा कि "अक्षय कुमार काफी अलग तरह के एक्टर हैं। उनके साथ काम करने पर काफी कुछ सीखने के लिए मिलता है।" रजनीकांत के बारे में एमी जैक्सन का कहना है कि "उनका क्लास ही अलग है। उनके साथ काम करना किसी सपने के सच होने जैसा है। उनके साथ काम करने से काफी कुछ सीखने को मिला।"
एमी जैक्सन ने आगे कहा कि "रजनी सर इंडस्ट्री में काफी समय से हैं और ये काफी खूबसूरत अनुभव है कि मैं उनके साथ काम कर पाई। " एमी जैक्सन ने कहा कि उनकी लिस्ट में फिलहाल संजय लीला भंसाली टॉप पर हैं । वो साथ ही वरुण धवन, सिद्धार्थ मल्होत्रा जैसे स्टार्स के साथ काम करना चाहती हैं।


Click it and Unblock the Notifications