प्रेग्नेंट एमी जैक्सन ने शेयर की टॉपलेस बेबी बंप की तस्वीर, लाखों लोग देख रहे हैं Viral
बॅालीवुड एक्ट्रेस एमी जैक्सन शुरू से ही अपनी फिल्मों से अधिक तस्वीरों को लेकर चर्चा में रही हैं। बता दें कि एमी जल्द मां बनने वाली हैं। वह कई बार अपने इंस्टाग्राम पर बेबी बंप दिखाते हुए तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। लेकिन इब बार एमी ने बेबी बंप के साथ अपना एक स्पेशल फोटोशूट करवाया है।
जिसकी कुछ तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की है। इस बार उनकी ये तस्वीर इस वजह से चर्चा में है कि वह तस्वीर में टॅापलेस नजर आ रही हैं। फोटो में एमी ने बड़ी हैट पहनी है। कानों में हूप ईयरिंग्स और अपने टॅाप को उन्होंने हाथों से कवर करते ये फोटोशूट करवाया है।

इस फोटो को शेयर करते हुए एमी ने लिखा है कि ग्रीस ? नहीं ..बेबी और मैं गार्डन में अपनी गर्मियां बिता रहे हैं और उसकी झलक का इंतजार कर रहे हैं।
मैं अभी प्रेग्रेंसी के 33 वें वीक में हूं। इस तस्वीर पर एमी को लगातार लाइक्स और कमेंट मिल रहे हैं। एमी की इस टॅापलेस तस्वीर को अभी तक 5 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। बता दें कि एमी इन दिनों फिल्मों से दूर अपने प्रेग्रेंसी के दिनों का आनंद उठा रही हैं। जिसकी हर झलक वह सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं।


Click it and Unblock the Notifications











