एमी जैक्सन ने पोस्ट की सलमान खान के साथ पहली सेल्फी
एमी जैक्सन ने सलमान खान के साथ पहली सेल्फी पोस्ट की है।
सलमान खान के साथ एक सेल्फी ही ले लेना लोगों के लिए काफी बड़ी बात है। और अगर किसी एक्टर को उनके साथ काम करने का मौका मिल जाए तो कहना ही क्या। हाल ही में में एमी जैक्सन ने सोशल मीडिया अकाउंट पर सलमान खान के साथ ली गई सेल्फी पोस्ट की है।
बता दें कि एमी सलमान के बीइंग ह्यूमैन कैंपेन का हिस्सा बन गई हैं। एमी ने सेल्फी पोस्ट करते हुए कैप्शन लिखी ''बीइंग ह्ययूमैन का हिस्सा बनकर काफी खुश हूं। @beingsalmankhan आप बेस्ट हैं।''
आपको बता दें कि पिछले दिनों एमी और सलमान की नज़दीकियों ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। न सलमान को डेट करने के बारे में पूछने पर उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि सलमान में कुछ ऐसा जादू है कि हर कोई उनकी ओर खिंचा चला जाता है। फिर भला मैं इससे कैसे बच पाती।
#Details: सलमान के साथ तीसरी 300 करोड़ी फिल्म...2018 में फाइनल!
वैसे उन्होंने सलमान को डेट करने की खबरों का हमेशा ही खंडन किया है लेकिन उन्होंने ये भी कहा था कि चांस मिलने पर मैं बेशक उनके साथ डेट पर जाना पसंद करूंगी।


Click it and Unblock the Notifications











