'अम्मा' के देहांत पर एमी जैक्सन ने किया शोक व्यक्त
जयललिता के देहांत पर एक्ट्रेस एमी जैक्सन ने शोक व्यक्त किया है।
तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता के देहांत पर पूरे देश में शोक की लहर है। हर कोई जयललिता के देहांत पर शोक व्यक्त कर रहा है। एक्ट्रेस एमी जैक्सन ने भी इस पर दुख जताया है। एमी ने कहा कि तमिलनाडु ने अपनी अम्मा को खो दिया है।

साथ ही उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि भगवान उनकी अात्मा को शांति दे। आपको बता दें कि एमी अक्षय कुमार और रजनीकांत की आने वाली फिल्म 2.0 में दिखाई देंगी।
सीक्रेट सुपरस्टार में कैमियो करते दिखेंगे आमिर खान
वहीं बात करते हैं अम्मा की तो उनका देहांत 5 दिसंबर की रात को हुआ है। जयललिता पिछले सितंबर से बीमार थीं और अस्पताल में भर्ती थी। उन्हें हाल ही में दिल का दौरा भी पड़ा था जिसके कुछ घंटों बाद उनका देहांत हो गया।


Click it and Unblock the Notifications











