पति ED Westwick के बच्चे की मां बनने वाली हैं Amy Jackson, दूसरी प्रग्नेंसी की तस्वीरें हुईं वायरल

Amy Jackson Second Pregnancy: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरने वाली एमी जैक्शन ने 23 अगस्त को एड वेस्टविक संग शादी के बंधन में बंधीं थीं। बता दें कि शादी के तुरंत बाद ही एमी ने प्रेग्नेंसी की घोषणा कर दी थी। बता दें कि एमी दूसरी बार मां बनने जा रही हैं।
एमी जैक्सन ने शेयर कीं बेबी बंप की तस्वीरें
जी हां, एमी जैक्सन एड वेस्टविक के बच्चे की मां बनने जा रही हैं। एमी ने हाल ही में अपने इंस्टा हैंडल पर एड वेस्टविक संग बेबी बंप दिखाते हुए कई तस्वीरें शेयर की हैं जो आते ही सोशल मीडिया पर छा गई हैं। पहली तस्वीर में देखा जा सकता है कि एड वेस्टविक एमी के बेबी बंप पर हाथ रखे हुए नजर आ रहे हैं। वहीं एमी भी रोमांटिक पोज देती नजर आ रही हैं।
सोशल मीडिया पर छा गईं तस्वीरें
दूसरी तस्वीर में देखा जा सकता है कि एमी वॉक करती दिख रही हैं। तीसरी तस्वीर एमी की सोनोग्राफी की तस्वीर है। चौथी तस्वीर में एमी खूबसूरत नजारे को दिखाती नजर आ रही हैं। पाचंवीं तस्वीर में देखा जा सकता है कि एड वेस्टविक एमी को किस करते नजर आ रहे हैं। वहीं आखिरी तस्वीर एमी की सोलो फोटो है। बता दें कि एमी की इन तस्वीरों पर यूजर्स के जमकर कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा- वाऊ बहुत ही शानदार तस्वीरें हैं। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा-मुबारक हो।
दूसरी बार प्रेग्नेंट हुईं एमी
आपको बता दें कि यह एमी जैक्सन की दूसरी प्रेग्नेंसी है। इससे पहले उनका एक बेटा है जो फिलहाल 5 साल का है जिसका नाम एंड्रियास है। बता दें कि उनका बेटा मंगेतर जॉर्ज पानायियोटौ से हुआ था।


Click it and Unblock the Notifications











