Amy Jackson ने बॉयफ्रेंड साथ की डेस्टिनेशन वेडिंग, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं शादी की तस्वीरें

Amy Jackson Wedding Photos: बॉलीवुड और हॉलीवुड एक्ट्रेस एमी जैक्सन इन दिनों अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। बता दें कि हाल ही में एक्ट्रेस अपनी डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए बॉयफ्रेंड एड वेस्टविक के साथ इटली गई थीं। एड वेस्टविक ने पहले कुछ प्री-फंक्शन की तस्वीरें शेयर की थीं। कपल की उन रोमांटिक तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी थी वहीं हाल ही में एड वेस्टविक ने अपनी शादी की तस्वीरें शेयर की हैं इन तस्वीरों को देख आप अपनी नजरें हटा नहीं पाएंगे।
वायरल हो रहीं कपल की वेडिंग फोटोज में देखा जा सकता है कि एमी बहुत ही खूबसूरत व्हाइट फ्रिक गाउन में नजर आ रही हैं। न्यूड मेकअप हाथों में फूल और उनकी खूबसूरत वेडिंग ड्रेस एमी पर चार चांद लगा रही है। वहीं एड वेस्टविक की बात करें तो उन्होंने व्हाइट एंड ब्लैक कलर का टकसीडो पहना हुई है। पहली तस्वीर में जहां एड एमी को घूरते नजर आ रहे हैं तो वहीं दूसरी तस्वीर में दोनों पोज दे रहे हैं। इन तस्वीरों के शेयर करने के साथ ही एड ने कैप्शन में लिखा- नया सफर शुरू हो चुका है।
आपको बात दे कि एमी और एड 2 साल से एक दूसरे डेट कर रहे थे। एमी की शादी में उनका बेटा भी शामिल हुआ था। बता दें कि यह शादी एक प्राइवेट सेरेमनी थी। केवल परिवार के लोग और खास मेहमान ही शादी में शामिल हुए थे। काम की बात करें तो एमी ने साल 2012 में 'एक दीवाना था' फिल्म से डेब्यू किया था इसके बाद वह 'रोबोट 2.0' में भी नजर आई थीं। एमी 'सिंह इज ब्लिंग' और 'फ्रीकी अली' जैसी कई फिल्मों का हिस्सा रह चुकी हैं। देश हो या विदेश एमी अपनी खूबसूरती के लिए दुनियाभर में फेमस हैं। एमी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। आए दिनों एमी की बोल्ड फोटोज सोशल मीडिया पर धूम मचा देती हैं। वहीं उनकी वेडिंग फोटोज ने फैन्स को क्रेजी कर दिया है।


Click it and Unblock the Notifications











