एमी जैक्सन ने बॉयफ्रेंड एड वेस्टविक के साथ इटली में रचाई शादी, वेडिंग की खूबसूरत तस्वीरें आईं सामने

Amy Jackson got married: विदेशी एक्ट्रेस एमी जैक्सन ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया है। एमी ने साल 2012 में 'एक दीवाना था' फिल्म से डेब्यू किया था इसके बाद वह 'रोबोट 2.0' में भी नजर आई थीं। एमी 'सिंह इज ब्लिंग' और 'फ्रीकी अली' जैसी कई फिल्मों का हिस्सा रह चुकी हैं। देश हो या विदेश एमी अपनी खूबसूरती के लिए दुनियाभर में फेमस हैं। एमी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। आए दिनों एमी की बोल्ड फोटोज सोशल मीडिया पर धूम मचा देती हैं।
लेकिन बात दें कि एमी जैक्सन पिछले कई दिनों से अपनी शादी को लेकर खास चर्चाओं में बनी हुई थीं। वहीं हाल हाल ही में एक्ट्रेस की कुछ वेडिंग फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों को देख फैन्स और सितारे एमी और एड के नए रिश्ते के लिए बधाई दे रहे हैं।
बता दें कि एक्ट्रेस ने हाल ही में एड वेस्टविक के साथ इटली में शादी रचाई है। इस शादी में केवल खास दोस्त और परिवार के लोग ही शामिल हुए हैं। मां एमी का बेटा एंड्रयूज भी शामिल हुआ है। बता दें कि एंड्रयूज एमी के पहले पति का बेटा है। जो एमी के साथ ही रहता है।
एमी जैक्सन के पति एड वेस्टविक ने पहले तो खूबसूरत चार्टेड प्लेन की तस्वीरें शेयर की। जहां उनके परिवार वाले और दोस्त नजर आ रहे हैं। वहीं कहीं-कहीं एमी और एड रोमांटिक होते भी दिख रहे हैं। इसके बाद उन्होंने शादी की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।
इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि एमी व्हाइट कलर की खूबसूरत गाउन पहने नजर आ रही हैं। इसी के साथ ही लाइट मेकअप और नेट का हेयरबैंड लगाया हुआ है। एमी बेहद ही सिंपल ब्राइड के तौर पर नजर आ रही हैं। वहीं एड की बात करें तो वह ब्लू लाइनिंग वाली शर्ट पहने दिख रहे हैं। एमी और एड ने बेहद ही सिंपल शादी रचाई है। लेकिन कपल इस सादगी से बेहद खुश हैं।


Click it and Unblock the Notifications











