एमी ने किया होसन्ना गीत का समर्थन

जल्द ही रिलीज होने वाली फिल्म 'एक दीवाना था' के विवादित गाने होसन्ना के पक्ष में अपनी राय देते हुए एमी जैक्सन का कहना है कि ये एक बेहद ही खुबसूरत गाना है जो किसी की भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचाता है।

ए आर रहमान के संगीत से सजा यह गीत होसन्ना शब्द के प्रयोग के कारण विवादों में घिरा हुआ है। क्रिश्चियन धार्मिक लोगों को इस गाने पर एतराज है। खबरों की माने तो इस धार्मिक संगठन का कहना है कि होसन्ना बाइबल में एक प्रार्थना है और यह शब्द यहूदियों और ईसाइयों दोनों के लिए पवित्र है।

एमी का कहना है कि वह भी ईसाई हैं और पांच साल की उम्र से वह होसन्ना शब्द वाले हिम्स गाती आ रही हूं। जब मैंने गाने को पहली बार सुना तभी यह मेरे दिल को छू गया। यह बहुत सुन्दर गीत है। यह प्रेम के बारे में है और कोई प्रेम से अधिक और क्या मांग सकता है। मुझे कभी नहीं लगा था कि गीत से लोगों की भावनाएं आहत होंगी।

एमी का कहना है, मेरी परवरिश एक ईसाई परिवार में और ईसाइयों के बीच हुई है। इस देश के ज्यादातर ईसाई इस बात से सहमत होंगे कि समुदाय के सिर्फ एक छोटे से भाग को ही इसपर आपत्ति है।

आपको बता दें कि एक दीवाना था गौतम मेनन की तमिल फिल्म का रीमेक है। तमिल और मलयालम भाषा में बनी इस फिल्म के गाने पहले ही रिलीज हो चुके हैं और लोगों ने उन्हें खूब पसंद किया है। मेनन का कहना है कि ए आर रहमान और जावेद अख्तर ने इस गाने को लिखते और इसका संगीत देते वक्त बहुत विस्तृत अध्ययन किया है। हमारा मकसद लोगों की धार्मिक भावनाओं को आहत करने का नहीं है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X