बिना शादी के एमी जैक्सन बनीं मां, 2 साल बाद मंगेतर से ब्रेकअप, गुस्से में डिलीट की सारी फोटो !
अक्षय कुमार की एक्ट्रेस एमी जैक्सन ने उस वक्त खबरों में छाई रहीं जब बिना शादी के उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया। वहीं अब एमी जैक्सन की निजी जिंदगी में हलचल की खबर सामने आ रही है। आपको बता दें कि एमी जैक्सन बीते कई सालों से मंगेतर जॅार्ज पानायिटू को डेट कर रही हैं।
यहां तक दोनों काफी समय से लिव इन रिलेशनशिप में भी रह रहे हैं। जॅार्ज एक बिजनेसमैन हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एमी जैक्सन का बॅायफ्रेंड जॅाज पानायिटू से ब्रेकअप हो गया है। कुछ समय पहले एमी जैक्सन ने जॅाज के साथ सगाई की थी। जिसकी कुछ फोटोज उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर की थी।

लेकिन अब एमी जैक्सन ने इन सभी फोटोज को इंस्टाग्राम से हटा दिया है। जिसके बाद ये समझा जा रहा है कि एमी जैक्सन ने अपने रिश्ते को खत्म करने का फैसला कर लिया है। एमी ने अपने मंगेतर जॅार्ज के साथ ढेर सारी फैमिली फोटो और रोमांटिक तस्वीरें पोस्ट की थीं, जो कि अब उनके इंस्टाग्राम अकाउंट से गायब है।

एमी जैक्सन के इंस्टाग्राम पर
अगर आप देखेंगे तो एमी जैक्सन के इंस्टाग्राम पर जॅार्ज के साथ एक सिंगल फोटो भी मौजूद नहीं है। इसके साथ एमी जैक्सन के इंस्टाग्राम पर बेटे के साथ कई तस्वीरें हैं लेकिन जॅार्ज कहीं पर भी नजर नहीं आ रहे हैं। फिलहाल इस मामले पर एमी जैक्सन का कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। फिल्मों से अधिक एमी जैक्सन हमेशा ही अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में रही हैं।

एमी जैक्सन का लिव इन रिश्ता
एमी जैक्सन ने बॅालीवुड फिल्मों से दूरी बनाते हुए ब्रिटिश बिजनेसमैन जॅाज के साथ अपने रिश्ते को आगे बढ़ाया। दोनों का रिश्ता साल 2015 से शुरू हुआ। काफी समय तक एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में रहने के बाद एमी जैक्सन और जॅार्ज के बीच एक रोमांटिक डेट हुई। ये साल 2019 की बात है।

2019 सितंबर में एमी जैक्सन ने एक बेटे को जन्म दिया
इसके महज तीन महीने बाद एमी जैक्सन ने ये बताया कि वह प्रेग्नेंट हैं और अपने जीवन के इस नए पड़ाव से बेहद खुश हैं। इसके बाद दोनों ने सगाई भी की। तस्वीरों में दोनों का प्यार साफ दिखाई दिया। साल 2019 सितंबर में एमी जैक्सन ने एक बेटे को जन्म दिया। बिना शादी के मां बनने को लेकर एमी जैक्सन खबरों में अपने इस बोल्ड स्टेप को लेकर छा गईं। एमी और जॅान ने अपने बेटे का नाम एंड्रियास रखा।

एमी जैक्सन का प्रतीक बब्बर से रिश्ता
गौरतलब है कि एमी जैक्सन हमेशा से ही अपनी बोल्डनेस को लेकर छाई रही हैं। उनका इंस्टाग्राम इस तरह की फोटोज से भरा पड़ा हुआ है। एमी जैक्सन ने साउथ सिनेमा से शुरुआत की। बॅालीवुड में साल 2012 में एक दीवाना से उन्होंने एंट्री की जो कि असफल हुई। एमी और प्रतीक बब्बर के अफेयर की चर्चा भी जोरों पर रही थी।


Click it and Unblock the Notifications











