अक्षय कुमार की एक्ट्रेस ने दिया बेबी बॉय को जन्म- एमी जैक्सन ने पोस्ट की बेटे की तस्वीर
Recommended Video
एक्ट्रेस एमी जैक्सन काफी समय से अपनी प्रेगनेंसी को लेकर चर्चा में चल रहीं थीं लेकिन आज उनके लिए काफी बड़ा दिन है। जी हां एमी जैक्सन मां बन गईं हैं और उन्होने एक बेबी बॉय को जन्म दिया है। बता दें कि एक्ट्रेस ने तमिल-बॉलीवुड एक्ट्रेस एमी जैक्सन ने बेटे को जन्म दिया है। एमी ने अपने बेटे और मंगेतर जॉर्ज पानायियोटौ के साथ एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में वो काफी ज्यादा खुश नजर आ रहीं हैं।
एमी जैक्सन की ये तस्वीर सामने आते ही सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है और फैंस उनके मां बनने की ढेरों शुभकामनाएं दे रहे हैं। एमी जैक्सन इस तस्वीर को साझा करते हुए लिखा है कि.. 'हमारा एंजल, दुनिया में आपका स्वागत है एंड्रियास'।

इसका मतलब ये है कि उन्होने अपने बेटे का नाम एंड्रीयास रखा है। एमी जैक्सन की बात की जाए तो आखिरी बार रजनीकांत और अक्षय कुमार की धमाकेदार फिल्म 2.0 में नजर आईं थीं।
इसके अलावा उन्होने अक्षय कुमार के साथ सिंह इज ब्लिंग जैसी सुपरहिट फिल्म भी दी है। एमी जैक्सन की काफी ज्यादा फैन फॉलोविंग हैं और लोग उनको काफी पसंद भी करते हैं। गौरतलब है कि एमी जैक्सन काफी समय से अपने मंगेतर को डेट कर रहीं हैं और उन्होने मार्च 31 को अपनी प्रेगनेंसी का एलान कर दिया था।


Click it and Unblock the Notifications











