शादी के 7 महीने बाद ही एक्ट्रेस ने दे दिया बेटे को जन्म, बताया नाम.. 6 साल पहले बनी थी बिन ब्याही मां

Amy Jackson Delivers Baby Boy: बॉलीवुड एक्ट्रेस एमी जैक्सन (Amy Jackson) पिछले कुछ महीनों से लगातार अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर छाई हुई थीं। अब एक्ट्रेस मां बन चुकी हैं और उन्होंने ये गुड न्यूज़ इंस्टाग्राम के जरिए अपने फैंस के साथ शेयर की है। एमी जैक्सन (Amy Jackson Baby Name) ने बेटे को जन्म दिया है। एमी जैक्सन (Amy Jackson Baby Boy) ने पति और न्यू बॉर्न के साथ अपनी सबसे पहली फैमिली फोटो फैंस के साथ शेयर की है।
एमी जैक्सन ने रिवील किया बेटे का नाम
ब्रिटिश एक्टर एड वेस्टविक और एमी जैक्सन का ये पहला बच्चा है। पहली ही तस्वीर में एमी मे बच्चे का चेहरा दिखा दिया है। इसके साथ ही एमी ने अपने बेटे का नाम भी बता दिया है। तस्वीरें शेयर करते हुए एमी ने लिखा, "दुनिया में स्वागत है ऑस्कर एलेक्सजेंडर वेस्टविक" एमी के ये गुड न्यूज़ शेयर करते ही फैंस उन्हें बधाईयां और शुभकामनाएं दे रहे हैं। इसके साथ ही उनके बच्चे की और भी तस्वीरों की डिमांड कर रहे हैं।
एक तस्वीर में एमी जैक्सन अपने न्यू बॉर्न बेबी का हाथ पकड़े हुए हैं। एक तस्वीर में वह अपने बेबी को गोद में लेकर उसे प्यार से किस करते हुए नजर आ रही हैं। इन ब्लैक एंड व्हाइट फोटोज में एमी अपने लाडले के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं।
6 साल के बेटे की हैं बिन ब्याही मां
नेटिजंस एमी की इन फैमिली तस्वीरों मे उनके बड़े बेटे को काफी मिस कर रहे हैं। दरअसल, आपको बता दें कि एमी जैक्सन का एक छह साल का बड़ा बेटा भी है जो कि उनके एक्स बॉयफ्रेंड से हुआ था। एड वेस्टविक से पहले एमी जैक्सन ने अंग्रेजी-साइप्रट बिजनेसमैन एंड्रियास पानायियोटौ के बेटे जॉर्ज पानायियोटौ को डेट किया था। सालों तक रिलेशनशिप में रहने के बाद दोनों ने जनवरी 2019 को सगाई कर ली थी और आठवें महीने बाद एक बेटे को जन्म दिया था। बाद में उनका ब्रेकअप हो गया था। इसके बाद एमी को एड वेस्टविक में अपना हमसफर मिला।
शादी के दो महीने बाद फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
अगस्त 2024 में एमी जैक्सन ने ब्रिटिश एक्टर एड वेस्टविक के साथ शादी की थी और दो महीने बाद ही एमी ने बड़े से बेबी बंप के साथ अपनी प्रेग्नेंसी की गुड न्यूज़ फैंस के साथ शेयर कर दी थी। एक्ट्रेस एमी जैक्सन अपनी बोल्डनेस को लेकर छाई रहती हैं। एमी ने अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान भी कई बोल्ड फोटोशूट कराए थे।
बिजनेसमैन के साथ था पहला रिलेशन
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एमी जैक्सन अपने एक्स बॉयफ्रेंड जॉर्ज पानायियोटौ जो कि एक होटल बिजनेसमैन हैं उनके बच्चे की भी मां बन चुकी हैं। एमी जैक्सन 6 साल के लड़के की मां हैं जिसका नाम एंड्रियास जैक्स पानायियोटौ है।
ब्रेक अप के बाद शादी
एमी और एड की मुलाकात साल 2022 में एक गेम के दौरान हुई और दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे। दो साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद इस साल अगस्त में इस जोड़े ने शादी कर ली।
एमी जैक्सन की फिल्में
अगर हम एमी जैक्सन के बारे में बात करें तो वह एक विदेशी मॉडल है और उन्होंने सबसे ज्यादा लोकप्रिय था अक्षय कुमार की फिल्म 'सिंह इज किंग' से प्राप्त की थी। इसके बाद वह रजनीकांत के साथ '2.0' में भी नजर आई थी। 2012 में रिलीज हुई फिल्म 'एक दीवाना' में उन्हें प्रतिक बब्बर के साथ में भी देखा गया था।वहीं एड वेस्टविक को हॉलीवुड फिल्म 'गॉसिप गर्ल' में उनकी एक्टिंग के लिए जाना जाता है।
सोशल मीडिया पर रहती हैं खूब एक्टिव
एमी जैक्सन फिलहाल फिल्मों से दूर हैं लेकिन वो सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपने फैंस के साथ अपनी पर्सनल लाइफ और वेकेशन से जुड़ी एक से बढ़कर एक प्यारी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।


Click it and Unblock the Notifications











