छोटे उस्तादों ने मनाया क्रिसमस
स्टार प्लस पर प्रसारित हो रहे कार्यक्रम 'अमूल स्टार वाईस ऑफ़ इंडिया - छोटे उस्ताद' के बच्चों ने क्रिसमस को बहुत ही धूम-धाम से मनाया और अपने गीतों से सभी के दिल पर छाप छोड़ दी.
इन12प्रतिभाशाली बच्चों ने अपनी प्रस्तुति रजत टोकस के सामने दी जिन्हें इंडस्ट्री में यंग पृथ्वीराज या जूनियर पृथ्वीराज के नाम से जाना जाता है.
रजत ने बताया कि वो आज तक अपनी ज़िंदगी में कभी भी नहीं रोये लेकिन इन बच्चों की प्रतिभा और संगीत के लिए लगन देखकर उनकी आँखें भर आयीं.
जब मानसी ने 'मेरे ख्वाबों में जो आये' गीत गयातो रजत से रहा नहीं गया और ख़ुद स्टेज पर जाकर मानसी को गले लगा लिया.
इन सबके अलावा अरीब के गीत 'जिया धड़क धड़क जाए' नेतो श्रेया घोषाल को इतना प्रभावित कर दिया कि उनके पास शब्द भी कम पड़ गए. उन्होंने कहा कि जिस तरह से अरीब में संगीत को लेकर समझ आ रही है वो वाकई काबिले तारीफ़ है. उल्लेखनीय है कि बाकी सभी बच्चों की प्रस्तुति भी शानदार रही.


Click it and Unblock the Notifications