फरहान अख्तर की "तूफ़ान" को अमूल से मिला ट्रिब्यूट, देखिए ये शानदार पोस्ट!

By Filmibeat Desk

अमेज़न प्राइम वीडियो और एक्सेल एंटरटेनमेंट की हालिया रिलीज़, तूफ़ान ने फरहान के शानदार प्रदर्शन और कहानी के कारण दर्शकों व प्रशंसकों को प्रभावित किया है। फरहान अख्तर स्टारर इस फिल्म को अब अमूल इंडिया की तरफ से काफी तारीफ मिल रही है। अमूल के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल ने बॉक्सिंग रिंग से फरहान अख्तर का एक कार्टून साझा किया है, जिसमें वह 'तू फैन, मैं भी फैन!' शब्दों के साथ ब्रेड और बटर की एक स्लाइस को पकड़े हुए नज़र आ रहे हैं और नीचे 'This box packs a punch' लिखा है।

उन्होंने पोस्ट को कैप्शन देते हुए लिखा,"#Amul Topical: Bollywood sports drama makes waves on OTT" प्रसिद्ध अमूल टॉपिकल के पोस्ट और होर्डिंग्स में उच्चतम ट्रेंडिंग विषयों के कार्टून और संदेश साझा किया जाते हैं और दर्शकों के बीच तूफ़ान की होड़ के साथ, यह शॉउत ऑउट बिल्कुल परफ़ेक्ट है।

toofaan, farhaan akhtar, फरहान अख्तर, तूफान

फिल्म में मजबूत प्रदर्शन, निर्देशन और कहानी है जिसे प्रशंसकों और आलोचकों ने समान रूप से पसंद किया है। बी-टाउन सेलेब्स, कैटरीना कैफ, करण जौहर, वाणी कपूर, ईशान खट्टर ने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर फिल्म की सराहना की है।

फिल्म में फरहान अख्तर, मृणाल ठाकुर, परेश रावल, सुप्रिया पाठक शाह और हुसैन दलाल मुख्य भूमिका में हैं और राकेश ओमप्रकाश मेहरा द्वारा निर्देशित है। "तूफ़ान" को अमेज़न प्राइम वीडियो ने एक्सेल एंटरटेनमेंट और ROMP पिक्चर्स के सहयोग से प्रस्तुत किया है।

तूफान का निर्माण रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर की एक्सेल एंटरटेनमेंट और ROMP पिक्चर्स ने किया है। अमेज़न प्राइम वीडियो पर आज ही देखें रोमांचक स्पोर्ट्स ड्रामा 'तूफ़ान'!

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X