2017 की सबसे बड़ी फिल्म का सबसे दिलचस्प POSTER!
राजकुमार राव स्टारर न्यूटन साल की सबसे बड़ी फिल्म बन चुकी है क्योंकि इसे भारत की तरफ से ऑस्कर की आधिकारिक एंट्री घोषित किया गया है। और ये खास इसलिए भी है क्योंकि ये घोषणा, फिल्म की रिलीज़ के साथ ही हुई।
ऐसे में फिल्म को पूरा सम्मान मिलना तो तय बात है। दर्शक जहां फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर सम्मान दे रहे हैं, वहीं अमूल ने फिल्म को अपने पोस्टर पर सम्मान दे दिया है।

अमूल मक्खन की जो घर घर में सबका फेवरिट है। अमूल मक्खन के फिल्म ट्रिब्यूट हमेशा से ही शानदार रहते हैं और हर किसी का ध्यान खींचते हैं।
अब अमूल ने न्यूटन को भी ट्रिब्यूट दे दिया है और हर कोई इस अमूल पोस्टर की तारीफ कर रहा है। वैसे ये पहली बार नहीं है जब अमूल ने किसी फिल्म की सक्सेस सेलिब्रेट की हो।


Click it and Unblock the Notifications












