..................... Amul pays the sweetest tribute to 'Pushpa'; Allu Arjun and Rashmika Mandana reacts | अमूल ने पुष्पा को दिया एक प्यारा सा ट्रिब्यूट, सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना ने किया रिएक्ट - Hindi Filmibeat

अमूल ने पुष्पा को दिया एक प्यारा सा ट्रिब्यूट, सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना ने किया रिएक्ट

By Filmibeat Desk

अल्लू अर्जुन की हालिया फिल्म, 'पुष्पा: द राइज़' रिलीज़ होने के बाद से देश में चर्चा का विषय बनी हुई है। फिल्म ने ना सिर्फ समीक्षकों से तारीफ बटोरी बल्कि बॉक्स ऑफिस पर भी तहलका मचा दिया है। पुष्पा ने जहां वर्ल्डवाइड 300 करोड़ से ऊपर की कमाई कर ली है, वहीं हिंदी में फिल्म ने 85 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। यह सुपरहिट हो चुकी है। वहीं, अब अमूल इंडिया ने भी फिल्म ट्रिब्यूट दिया है।

अमूल ने अपने सोशल मीडिया पर अल्लू अर्जुन के कार्टून को 'पुष्पा', रश्मिका मंदाना को 'श्रीवल्ली' और फहद फासिल के रूप में साझा किया। और उसके नीचे लिखा, "Have some Amullu, Arjun!"

amul-pays-the-sweetest-tribute-to-pushpa

उन्होंने इसे कैप्शन दिया, "#Amul Topical: New action drama film is a huge hit".. इस पर अल्लू अर्जुन ने भी कमेंट किया, "Allu to Mallu to Amullu Arjun ❤️"

अपने अमूल टॉपिकल हैशटैग के तहत, वे सबसे अधिक ट्रेंडिंग विषयों के कार्टून साझा करते हैं, यही वजह है कि उन्होंने पुष्पा को इस शाऊट आऊट में जोड़ा क्योंकि यह फिल्म वह सब है जिसके बारे में हर कोई बात कर रहा है।

'पुष्पा: द राइज' एक भारतीय तेलुगु भाषा की एक्शन ड्रामा फिल्म है जिसमें अल्लू अर्जुन, फहद फासिल और रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म ने दुनिया भर में 300 करोड़ से अधिक की कमाई की है और अभी भी मजबूत चल रही है। फिल्म का निर्देशन सुकुमार ने किया है। नवीन यरनेनी और वाय. रविशंकर द्वारा निर्मित यह फिल्म अब अमेज़न प्राइम वीडियो पर स्ट्रीमिंग हो रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X