50 करोड़ के बॉक्स ऑफिस के पहले, ये लीजिए बेहद शानदार POSTER!
आलिया भट्ट स्टारर राज़ी, बॉक्स ऑफिस पर 46 करोड़ की कमाई कर चुकी है वहीं वर्ल्डवाइड फिल्म का बॉक्स ऑफिस 75 करोड़ पार कर चुका है। कुल मिलाकर फिल्म दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है।
वहीं अब अमूल ने आलिया भट्ट को फिल्म में इतना शानदार प्रदर्शन करने के लिए एक ट्रिब्यूट दिया है। और इस ट्रिब्यूट को देखकर आप भी बस Awww कह देंगे।

फिल्म हरिंदर सिक्का की नॉवेल कॉलिंग सहमत पर बनी है। लेकिन अब हरिंदर ने फिल्म के बारे में बात करते हुए बताया कि कैसे शाहरूख और अक्षय ये फिल्म करने वाले थे।
उन्होंने बताया कि 2009 में समर खान नाम का एक फिल्ममेकर मेरे पास आया और उन्होंने कॉलिंग सहमत बनाने की बात की। उन्होंने कहा कि ये रेड चिलीज़ इंटरटेनमेंट की फिल्म होगी। तब मुझे नहीं पता था कि ये शाहरूख की कंपनी है।
मैंने राइट्स बेचने के लिए 2 करोड़ मांगे और समर ने कहा कि मेरी डिमांड ज़्यादा है। फिर वो स्टोरीलाइन में भी काफी कुछ बदलना चाहता था। लेकिन मुझे जो खराब लगा वो उसका बयान था। उसने मुझसे कहा कि बॉलीवुड में हमेशा फिल्म बनाकर, अंत में क्रेडिट दे दिया जाता है। मुझे बहुत खराब लगा।
हालांकि 10 दिन के अंदर शाहरूख के कहने पर समर ने मुझसे माफी मांगी थी। इसके बाद मुझे अक्षय मिले और मैंने उन्हें प्रोड्यूसर के तौर पर अप्रोच किया। उनके घर पर ही मेघना ने इस किताब के बारे में बात की और मुझे लगा कि इस कहानी की डायरेक्टर मिल गई। हालांकि अक्षय की डेट्स काफी बिज़ी हो गईं और उन्हें ये प्रोजेक्ट छोड़ना पड़ा।
किस्सा कहानी तो काफी हो गया। यहां देखिए अमूल के बेस्ट बॉलीवुड ट्रिब्यूट -


Click it and Unblock the Notifications













