विदेशी महिला के सिर चढ़कर बोला सपना चौधरी का जादू, ‘तेरी आंख्या का यो काजल...’ गाने पर लगाए ठुमके

Amsterdam People Dance On Sapna Choudhary Song: नीदरलैंड में राजा विलियम-अलेक्जेंडर के जन्मदिन के मौके पर किंग्स डे मनाया जाता है। एम्स्टर्डम में हुए इस उत्सव का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि हरियाणवी डांसर सपना चौधरी के हरियाणवी हिट गाने 'तेरी आंख्या का यो काजल' पर भीड़ थिरकती नजर आई।
इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किंग डे के अवसर पर भीड़ में मौजूद लोगों ने पारंपरिक नंगी ड्रेस पहनी हुई थी। इस भीड़ के दौरान लोकल लोगों के साथ-साथ टूरिस्ट भी हरियाणवी गाने पर जमकर थिरकते हुए नजर आए। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को काफी तेजी से वायरल होते हुए देखा जा सकता है।
वैसे भी पिछले कई सालों में देखा गया है कि सपना चौधरी के डांस का क्रेज हर दिल पर छाया रहता है। किसी के अलावा हरियाणवी गाने भी जमकर काफी पसंद किए जाते हैं। अब हरियाणवी गानों के साथ-साथ सपना चौधरी का जादू भी एम्स्टर्डम तक पहुंच चुका है। हरियाणवी गाना 'तेरी आंख्या का यो काजल' दुनिया भर में काफी प्रसिद्ध माना जाता है।
इसी के अलावा वायरल हो रहा है यह वीडियो अब दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग भी इस पर टिप्पणी करते हुए नजर आ रहे हैं। एक यूजर लिखता है कि 'मुझे भी यहां डांस करने जाना है।' एक अन्य यूजर लिखता है कि 'अंग्रेज भी जाट है।' एक दूसरा यूजर लिखता है कि 'नारंगी रंग भारत को दर्शा रहा है।'


Click it and Unblock the Notifications