S*x सीन से पहले पीरियड्स के बारे में पूछने लगे थे अनुराग कश्यप, अभिनेत्री ने किया चौकाने वाला खुलासा!

इंडस्ट्री के चकाचौंध के अलावा भी अभिनेत्रियों की एक पर्सनल लाइफ होती है और कई बार कुछ सीन्स ऐसे भी शूट करने होते हैं जिसके लिए वो प्रीपेयर नहीं होती हैं। इस वक्त अभिनेत्री अमृता सुभाष को लेकर खबर आ रही है और उनका बयान खबरों का हिस्सा है।
अमृता ने इंटीमेट सीन्स को लेकर बात की है और शूटिंग के बारे में कुछ बड़े खुलासे किए हैं। द मिरर और लस्ट स्टोरीज़ 2 नजर आ चुकी अभिनेत्री ने निर्देशक अनुराग कश्यप को लेकर कहा कि वो सेक्स सीन शूट करने को लेकर सेंसिटिव हैं।
अमृता का कहना है कि सेक्रेड गेम्स 2 के दौरान अनुराग ने अपनी टीम को बुलाया था मेरे पीरियड्स के बारे में बात की थी। अभिनेत्री ने कहा, "मैंने अपना पहला सेक्स सीन सेक्रेड गेम्स 2 में अनुराग के साथ किया था।
पुरुष या महिला होने के बारे में कोई सवाल नहीं था। वह बेहद संवेदनशील थे। उन्होंने डायरेक्शन टीम को बुलाया। उन्होंने ही मुझसे सवाल पूछा था कि आपके पीरियड्स की तारीखें क्या हैं, इसलिए वे उसके आसपास सेक्स सीन शेड्यूल नहीं करते हैं। 'क्या आप इसे अपने पीरियड्स के दौरान करेंगी?'
अब अभिनेत्री का ये बयान खबरों का हिस्सा है और लोग इसपर बात कर रहे हैँ। बता दें कि अनुराग कश्यप एक ऐसे निर्देशक हैं जो कि अक्सर रियलिस्टिक फिल्में बनाते हैं और उनको काफी पसंद किया जाता है। वो काफी बेबाक भी हैं और उनके बयान खबरों में रहते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











