हीरोइन के साथ काम करने से पहले उनकी पीरियड डेट पता करता है ये स्टार, एक्ट्रेस बोली- वो बहुत...

Anurag Kashyap Period Date: अमृता सुभाष एक मशहूर एक्ट्रेस है और आपको बता दें कि उन्होंने काफी टीवी शोज से लेकर वेब सीरीज में भी काम किया है। अमृता सुभाष को सबसे ज्यादा लोकप्रियता वेब सीरीज 'लस्ट स्टोरी 2' से मिली थी। दरअसल आपको बता दें कि इस वेब सीरीज में उन्होंने एक नौकरानी का किरदार निभाया जो अपने पति के साथ मालकिन के घर पर इंटिमेट हो जाती है।
इतना ही नहीं आपको बता दें कि इस वेब सीरीज में बोल्ड सीन करने से पहले भी अमृता सुभाष ने 'सैक्रेड गेम्स 2' में भी कुछ इसी तरीके के सीन दिए थे। लेकिन एक पुराने इंटरव्यू के दौरान अमृता ने इस बात का खुलासा किया था कि जब वह पहली बार इंटीमेट सीन शूट करने वाली थी तो डायरेक्टर अनुराग कश्यप ने उनको कंफर्टेबल फील करवाया था।
अमृता सुभाष ने इस पर बात करते हुए बताया था कि "अनुराग सर ने मेरे लिए काफी चीजें आरामदायक कर दी थी। मैं पहली बार अनुराग सर के साथ में इंटिमेट सीन शूट करने वाली थी। ये कोई मुद्दा नहीं था कि वह मर्द है या फिर औरत है। लेकिन इन चीजों को लेकर वह काफी सेंसिटिव भी है। उन्होंने मुझसे पूछा भी था कि आपके पीरियड्स कौन से दिन आते हैं।"
अभिनेत्री ने आगे बात करते हुए बताया कि "उन्होंने मुझसे कहा कि अपनी पीरियड्स के डेट के आसपास इस इंटीमेट सीन को मत रखना। इस दौरान ऐसे सीन करना सही नहीं है। अनुराग बहुत सेंसिटिव है।" जानकारी के लिए आपको बता दें कि अमृता ने यह पूरा किस्सा नीना गुप्ता और तिलोत्मा शोमे को बताया था।


Click it and Unblock the Notifications














