बिना नाम लिए कंगना रनौत के सपोर्ट में बोलीं देवेंद्र फडणवीस की पत्नी? जानिए क्या कहा!
कंगना रनौत के मुंबई वाले ट्वीट के बाद लगातार उनको ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है और कई लोग उनके विपक्ष में बोल चुके हैं। लेकिन इस समय उनके पक्ष में भी एक आवाज उठी है जो कि तेजी से वायरल हो रही है। ये आवाज है महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस की। गौरतलब है कि कुछ समय पहले बीजेपी से देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के सीएम थे लेकिन इस समय वहां शिव सेना की सरकार है।
अमृता ने कंगना का नाम लिए बिना एक पोस्ट किया है और लिखा है कि.. "कोई क्या कहता है उस पर कोई भले ही सहमत ना हो लेकिन हम सभी को लोकतंत्र अभिव्यक्ति के अधिकार को बचाना चाहिए! बोलने की स्वतंत्रता, विश्वास की स्वतंत्रता, आंदोलन की स्वतंत्रता, प्रेस की स्वतंत्रता को दबाया नहीं जा सकता। हमारे पास हमारी अपनी दलीलें और मत हो सकते हैं लेकिन आलोचकों के पोस्टर को चप्पलों से पीटना कहीं से सही नहीं है।'
अभिनेता हिमांश कोहली कोविड 19 पॉजिटिव- पहले पूरा परिवार था संक्रमित


Click it and Unblock the Notifications