Amruta Fadanvis- डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस की पत्नी के आगे फीकी पड़ी हीरोइनें, बोल्ड लुक वायरल!

मुंबई की पूर्व मुख्यमंत्री और मौजूदा डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस की पत्नी को लेकर चर्चा है। इस वक्त उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो बेहद बोल्ड लुक में नजर आ रहीं हैं।
देवेंद्र फडणवीस की पत्नी का नाम अमृता फडणवीस है और वो काफी ज्यादा सुंदर हैं। इस वीडियो में आप देखेंगे कि वो किसी इवेंट पर पहुंची थीं और इस दौरान मीडिया के लिए उन्होने जमकर पोज दिए। वीडियो को पैपराजी पेज वायरल भयनी के द्वारा साझा किया गया है।
इस वीडियो में कैप्शन लिखा गया कि, ''अमृता फडनवीस को कल रात एक कार्यक्रम में देखा गया।'' इसके बाद लोगों के भी कमेंट्स सामने आ रहे हैं और वो अमृता को लेकर कई तरह की बातें कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, ''हां तो हम क्या करे इसको देख के अब?''
एक ने लिखा, ''वह क्या साबित करना चाहती है।'' एक ने लिखा, ''जहर कहा मिलता है अब मुझे नहीं जीना।'' एक ने मराठी में लिखा है, ''मुंबई ची हवा लागली मामी ला।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। हालांकि अमृता ने किसी तरह का कोई रिएक्शन नहीं दिया है।
अमृता फडणवीस सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी रील्स बनाकर शेयर करती रहती हैं। कुछ समय पहले को उनका नया गाना 'मूड बना लिया' रिलीज हुआ था। इस गाने को खुद अमृता ने अपनी आवाज दी है।
खास बात यह है कि अमृता ने पहली बार पंजाबी में गाना गया है। उनके गाने के बोल हैं- अज मैं मूड बणा लेया...। जिसमें वह थिरकती नजर आईं थीं। वो जो कुछ भी करती हैं वो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है। फिलहाल आप देखिए उनका ये लेटेस्ट लुक जो कि कयामत ढा रहा है..


Click it and Unblock the Notifications