Throwback Video- सैफ अली खान की पहली पत्नी थी इस क्रिकेटर की गर्लफ्रेंड? पुराना वीडियो वायरल!

amrita singh ravi shastri

Ravi Shastri Amrita Singh Video- शुरुआत से ही क्रिकेटर्स और एक्ट्रेस के बीच अफेयर के किस्से सामने आते रहे हैं। लेकिन इस वक्त एक थ्रोबैक वीडियो वायरल हो रहा है जिसको देखकर आप हैरान होने वाले हैं।

इस वीडियो में पूर्व क्रिकेटर रवि शास्त्री नजर आ रहे हैं। गौरतलब है कि रवि उस वक्त अभिनेत्री अमृता सिंह को डेट करते थे और इसका खुलासा उन्होने खुद किया है। रवि शास्त्री ने खुले शब्दों में कहा है कि वो उनकी गर्लफ्रेंड थी। कहा ये भी जाता है कि दोनों की सगाई भी हो गई थी।

रवि शास्त्री इस दौरान अपनी पहली मुलाकात का वाक्या साझा कर रहे हैं और बता रहे हैं कि कैसे वो अमृता सिंह को देखकर एक शब्द भी नहीं कह पाए थे और वो उनकी जिंदगी का सबसे बड़ा एंबैरिसिंग मोमेंट था।

रेडिट पर वायरल हो रहे इस वीडियो में क्रिकेटर ने कहा कि यह उनकी 'तत्कालीन प्रेमिका' से उनकी पहली मुलाकात थी। जब इंटरव्यूअर ने पूछा, 'कौन सी गर्लफ्रेंड?' तो रवि ने अमृता सिंह का नाम लिया। बाद में रवि ने बताया कि कैसे अमृता से उनकी पहली मुलाकात उनके लिए शर्मनाक बन गई थी।

क्या बोले रवि

"जब उन्हें पहली बार मिला.... ये एक रेस्टोरेंट में था बॉम्बे में और जब मैं पहली बार मिला उन्हें तो पहले 10 मिनट में मैंने एक शब्द भी नहीं कहा। मुझे पता था कि मैं लड़कियों से काफी शर्माता था लेकिन इतना भी नहीं पता था कि एक दिन ऐसा आएगा कि मुझे मौका ही नहीं मिलेगा एक शब्द भी कहने के लिए, 10 मिनट यह मेरा सबसे शर्मनाक क्षण था।'' ये वीडियो वायरल हो रहा है।

सैफ अली खान से शादी

रवि शास्त्री और अमृता सिंह का रिश्ता क्यों टूट गया ये तो कोई नहीं जानता है। लेकिन साल 1991 में अमृता ने सैफ अली खान से शादी की। उसके बाद, उनके दो बच्चों, सारा और इब्राहिम हुए थे। हालांकि कई सालों के बाद सैफ अली खान और अमृता सिंह अलग हो गए थे। फिलहाल सैफ अली खान करीना कपूर को अपना हमसफर बना चुके हैं लेकिन अमृता सिंह ने दोबारा शादी नहीं की। फिलहाल आप देखिए रवि शास्त्री का ये वीडियो..

More from Filmibeat

Read more about: amrita singh ravi shastri
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X