सैफ अली खान की सास के नाम से ही खौफ खाते थे मुसलमान, 8000 मुस्लिम मर्दों की कराई थी नसबंदी

Amrita Singh Mother Rukhsana Sultana: अमृता सिंह बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक दिग्गज अभिनेत्री है और आपको बता दें कि उन्होंने अपने से 12 साल छोटे सैफ अली खान के साथ शादी करके हर किसी को चौंका दिया था। शादी के बाद में उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली थी। लेकिन दोनों की शादी 13 साल चल पाई और बाद में दोनों अलग हो गए। लेकिन क्या आपको पता है कि अमृता सिंह की मां कौन थी?
दरअसल आपको बता दें कि अमृता सिंह की मां एक मशहूर महिला रुखसाना सुल्ताना थी। जिनकी बातें प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी भी करती थी। रुखसाना सुल्ताना का नाम इमरजेंसी के वक्त काफी ज्यादा उभर कर आया। वह प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के बेटे संजय गांधी के काफी करीब थी। कुछ खबरों के अनुसार संजय गांधी ने उन्हें 8000 मुस्लिम मर्दों की नसबंदी कराने के लिए कहा था।
इसी के चलते रुकसाना सुल्तान ने 13000 मर्दों की नसबंदी करवा दी थी और इसका एक रिकॉर्ड बनाया था। वह थोड़े वक्त के बाद संजय गांधी की एक विश्वासपात्र महिला बन गई थी और नेताओं के बीच में उनका दबदबा बढ़ गया था। रुखसाना सुल्ताना दिल्ली में जमा मस्जिद के आसपास रहने वाले मुसलमान के बीच में काफी ज्यादा प्रसिद्ध हो गई थी और हर कोई उनसे खौफ खाता था।
ऐसा माहौल बन गया था कि जब भी तुर्कमान गेट और जामा मस्जिद के आसपास उनके होने की किसी को भनक लग जाती थी तो मर्द अपने-अपने घर में जाकर घुस जाते थे। रुखसाना सुल्ताना पुरानी दिल्ली में एक ब्यूटी पार्लर चलाया करती थी और एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा था कि वह खुद संजय गांधी से मिलने पहुंच गई थी। दरअसल उन्हें पार्टी के लिए कुछ करने की इच्छा जाग गई थी।
अमृता सिंह की मां रुखसाना सुल्ताना का कांग्रेस में एक अच्छा खासा दबदबा बन गया था और कई बड़े नेता के अलावा व्यापारी भी उनकी जी हुजूरी करने लग गए थे। यहां तक की रुखसाना सुल्ताना को इमरजेंसी की के ग्लैमर गर्ल के नाम से जाना जाने लगा। 24 अकबर रोड किताब की माने तो रुखसाना सुल्ताना से नजदीकियों की वजह से संजय गांधी का पत्नी मेनका गांधी के साथ काफी विवाद हुआ। हालांकि फिर भी रुखसाना के रुतबे में कोई भी फर्क देखने को नहीं मिला।


Click it and Unblock the Notifications











