..................... Amrita Singh has asked for your help for daughter Sara Ali Khan's debut film Kedarnath - Hindi Filmibeat

सारा अली खान की डेब्यू फिल्म केदारनाथ के लिए अमृता सिंह ने सबसे मांगी है मदद

सारा अली खान आखिरकार केदारनाथ के साथ डेब्यू करने जा रही हैं और अब उनकी मां अमृता सिंह ने उनके डेब्यू पर बात की है। अमृता सिंह ने दर्शकों से रिक्वेस्ट की है कि उनकी बेटी के लिए प्रार्थना करें। मुझे लगता है कि वो बहुत खूबसूरत है। मैंने टीज़र देखा है। सारा अली खान और सुशांत सिंह राजपूत स्टारर केदारनाथ, 7 दिसंबर को रिलीज़ हो रही है।

जब अमृता सिंह से उनकी बेटी के करियर के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया, "मैंने उसे हमेशा ये सलाह दी है कि अपना बेस्ट देना चाहिए। खूब मेहनत से काम करो, अपने दिमाग से काम करो और हमेशा ज़मीन से जुड़े रहो।"

amrita-singh-has-asked-your-help-for-daughter-sara-ali-khan-s-debut-film-kedarnath

गौरतलब है कि अमृता सिंह सारा अली खान के डेब्यू को लेकर काफी सतर्क थीं। जहां खबरें थीं कि सारा अली खान, करण जौहर की फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी वहीं उन्होंने अपनी बेटी के लिए अभिषेक कपूर की फिल्म का चयन किया। वो नहीं चाहती थीं कि सारा किसी फिल्म में केवल नाच गाना करके रह जाए।

अब फिल्म का टीज़र आ चुका है और दर्शकों को ये टीज़र काफी पसंद आया है। टीज़र देखकर ये तो तय है कि फिल्म लोगों को बेहद पसंद आने वाली है। वहीं सुशांत सिंह राजपूत और सारा अली खान की केमिस्ट्री भी दर्शकों के दिल को छू गई है।

वैसे आपको मिलवाते हैं बॉलीवुड की उन हीरोइनों से जिनकी बेटियां भी हीरोइन बनी हैं। तस्वीरों में देखिए ये मां और बेटियां अपनी डेब्यू फिल्मों में कैसे दिखती हैं -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X