सैफ अली खान की बिटिया की पहली फिल्म, मम्मी ने लगा दी जी-जान, बदली गई स्क्रिप्ट
इन दिनों बॉलीवुड में स्टार किड्स की एंट्री का दौर चल रहा है। इस लिस्ट में जाह्नवी कपूर और सारा अली खान का नाम सबसे ऊपर है। जहां जाह्नवी कपूर अपनी फिल्म धड़क को लेकर व्यस्त हैं वहीं दूसरी तरफ सारा अली खान अपनी दूसरी फिल्म को लेकर सुर्खियों में हैं। उनकी पहली फिल्म केदारनाथ विवादों के चलते बीच में अटकी है इसी बीच उन्हें बड़ी फिल्म मिल गई है। ये फिल्म है रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंबा'। अब सारा सिंबा से बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं।
[अजय देवगन की फिल्म का फर्स्ट लुक, दिखी सुपरहिट जोड़ी, 18 सालों बाद भी धमाकेदार]
वहीं अब बताया जा रहा है कि सिंबा की स्क्रिप्ट में थोड़े-बहुत बदलाव किए गए हैं। स्क्रिप्ट में ये बदलाव सारा अली खान के रोल को मजबूत करने के लिए किए गए हैं। बता दें कि सारा अली खान की इस फिल्म में उनके अपोजिट रणवीर सिंह नजर आएंगे। ऐसे में सारा अली खान का लाइमलाइट में आना मुश्किल था, इस वजह से इस फिल्म की स्क्रिप्ट में कुछ बदलाव किए गए हैं। बताया जा रहा है कि ये बदलाव सारा अली खान की मां अमृता सिंह ने करवाए हैं।

बताा जा रहा है कि अमृता सिंह अपनी बेटी की पहली फिल्म को सुपरहिट बनाने के लिए जी-जान से कोशिश कर रही हैं। वे नहीं चाहती कि रणवीर जैसे बड़े स्टार के सामने उनकी बेटी फीकी पड़ जाए। इसी के चलते उन्होंने खुद फिल्म की स्क्रिप्ट में बदलाव करवाए हैं। स्क्रिप्ट में सारा के रोल को फ्रेम में बढ़ाया गया है, जिससे लीडिंग लेडी को स्क्रीन पर ज्यादा वक्त मिल सके। आगे जानें सारा अली खान की पहली फिल्म की वो बातें जो साबित करती हैं कि सिंबा बड़ी सुपरहिट फिल्म हो सकती है-


Click it and Unblock the Notifications











