पहली ही डेट में अमृता ने कर लिया था सैफ को Kiss, फिर दो रात एक्ट्रेस के घर पर रुके और...

Saif Amrita Relationship: आज भले ही सैफ अली खान और अमृता सिंह एक दूसरे से अलग हो गए हो, लेकिन इन दोनों की लव स्टोरी के किस्से आज भी बॉलीवुड के गलियारों में काफी मशहूर है. इनकी पहली डेट भी काफी दिलचस्प रही थी. इस बारे में खुद अमृता और सैफ ने सिमी ग्रेवाल के शो पर खुलासा करते हुए बताया था कि जब उन्होंने एक बार अमृता सिंह को बाहर डिनर के लिए इनवाइट किया तो उन्होंने यह कहकर मना कर दिया कि उन्हें बाहर जाना पसंद नहीं है. हालांकि बाद में खुद अमृता ने सैफ को अपने घर पर इनवाइट कर लिया. सैफ ने बताया कि इस दौरान वह 2 दिनों तक अमृता के घर पर ही रुके थे.
सिमी ग्रेवाल के चैट शो पर अमृता और सैफ ने अपनी फर्स्ट डेट को लेकर कई खुलासे किए थे. सैफ ने बताया कि जब भी अमृता के घर पहुंचे तो अपना मेकअप उतार रही थी. सैफ अमृता को बिना मेकअप देखकर हैरान रह गए थे, वह बिना मेकअप भी काफी खूबसूरत लग रही थी. सैफ ने यह भी बताया कि अमृता ने उन्हें फर्स्ट डेट पर ही किस कर लिया था. वे 2 दिनों तक अमृता के घर पर ही रुके थे ,हालांकि इस बीच दोनों फिजिकली इंवॉल्व नहीं हुए थे, सेफ अमृता के घर पर ही दूसरे कमरे में सोते थे.
बता दे कि सैफ और अमृता की पहली बार मुलाकात फिल्म 'ये दिल्लगी' के सेट पर हुई थी, दोनों की मुलाकात फोटो शूट के सिलसिले में हुई थी, अमृता के मुताबिक उन दिनों में बड़ी हीरोइन हुआ करती थी और सैफ न्यूकमर थे. ऐसे में फोटोशूट के दौरान जब से अपनी अमृता के कंधे पर हाथ रखा तो उन्होंने सैफ को घूरकर देखा. सैफ और अमृता ने 3 महीने की डेटिंग के बाद साल 1991 में शादी कर ली थी .उम्र के बीच इस बड़े फैसले की वजह से दोनों की ही घर वाले शादी से नाखुश थे. अमृता सैफ से 12 साल बड़ी थी, हालांकि 13 साल साथ निभाने के बाद यह दोनों 2004 में अलग हो गए थे.


Click it and Unblock the Notifications











