चार मार्च को शादी करेंगी अमृता

अल्विरा अग्निहोत्री शादी के समारोह मेहदी और संगीत के आयोजन का कार्यभार सम्हालने जा रही है अल्विरा सलमान की छोटी बहन है जिन्होंने अतुल अग्निहोत्री के साथ शादी की थी। संगीत और मेंहदी का आयोजन सलमान के घर पर किया जाएगा।
वही दोनो के निकाह का आयोजन 6 मार्च को किया जाएगा। उस शाम को ही ताज लैंडस एण्ड होटल में भोज आयोजन किया जाएगा। अमृता अरोरा के विवाह के लिए सफेद गाउन का डिजाइन एश्ले रिबेलो ने किया है। निकाह के लिए भी एश्ले ही अमृता और शकील के कपड़े तैयार कर रहे है।
अमृता की बड़ी बहन मलाइका अरोरा और उनकी सबसे अच्छी दोस्त करीना कपूर और मल्लिका भट ने शादी के लिए अपने कपड़े तैयार करवाए है।


Click it and Unblock the Notifications











