अमृता-शकील ने हनीमून रद्द किया
बालीवुड अभिनेत्री अमृता अरोरा ने हाल में अपने प्रेमी शकील लद्दाख से शादी की है। दोनों हनीमून मनाने के लिए मैक्सिकों जाने वाले थे। लेकिन वहां चल रहे राजनैतिक अस्थिरता के कारण दोनों ने अपना कार्यक्रम रद्द कर दिया।
वैसे भी अमृता ने युरोपीय देशों की काफी यात्राएं की है। इसलिए वे मैक्सिको या फिर हवाई की यात्रा पर जाना चाहती थी। लेकिन अब वे लोग न्यूयार्क से हवाई की यात्रा पर जा सकते है लेकिन मैक्सिको नही जाएंगे।
अगर अमृता के फिल्मी करियर पर बात की जाए तो उन्होनें साफ तौर पर कहा है कि वे फिल्मों में काम करना नही छोड़ेगी। शकील के परिवार को इससे कोई आपत्ति नही है।
वे आगामी 14 मार्च को मैक्सिको के लिए रवाना होने वाले थे लेकिन वहां पर ड्रग उत्पादक-संघ और सरकार के बीच चल रहे तनाव ने इनको सोचने पर मजबूर कर दिया।


Click it and Unblock the Notifications











