फिल्म एडिटिंग करेंगी अमृता राव
बॉलीवुड अभिनेत्री अमृता राव अब फिल्म संपादन में हाथ आजमाने वाली है।
अमृता ने कहा, "मुझे शुरू से संपादन आकर्षित करता रहा है। मैं अपनी इच्छा जरूर पूरी करूंगी। दरअसल मैं अभिनय के अलावा भी कुछ काम करना चाहती हूं। इसके लिए संपादन के पाठ्यक्रम का सहारा लूंगी।"
अमृता ने बॉलीवुड को 'इश्क विश्क', 'मस्ती', 'मैं हूं ना', 'विवाह' और 'वेलकम टू सज्जनपुर' जैसी अच्छी फिल्में दी हैं। उनकी नई फिल्म 'शार्ट कट-द कॉन इज ऑन' है।


Click it and Unblock the Notifications