अमृता के रियल हीरो तुषार

इस फिल्म में वे अमृता राव के साथ नजर आयेंगे। बॉलीवुड में तुषार अपने नटखट स्वभाव के कारण भी जाने जाते हैं। लेकिन राजश्री की फिल्म लवू यू मिस्टर कलाकार की शूटिंग के दौरान उन्होंने जो किया, उससे वह रियल हीरो साबित हुए। कम से कम अपनी हीरोइन अमृता राव और राजश्री यूनिट के लिए तो हुए ही है।
यह घटना ऊंटी में उस समय हुई जब इस रोमांटिक फिल्म का एक गीत फिल्माया जा रहा था। जैसे ही स्थानीय लोगों को इस बारे में पता चला कि यहां शूटिंग होनेवाली है। वहां भीड़ इकट्ठा हो गयी। इससे पहले कि अमृता, तुषार और यूनिट के बाकी लोग कुछ समझ पाते वह भीड़ खतरनाक ढंग से अमृता के ज्यादा करीब आती जा रही थी, लेकिन इससे पहले कि कुछ बुरा होता, तुषार हिंदी फिल्मों के हीरो की तरह अमृता के बचाव में फौरन आ गये।
वह तुरंत ही पास खड़ी जीप की तरफ दौड़े और भीड़ को अपने पीछे भागने के लिए प्रभावित कर गये। इसी दौरान अमृता सेट पर अकेली रह गयी। जिससे उन्हें फुर्ती से अपनी कार में छुपने का मौका मिल गया और उन्होंने राहत की सास ली। तुषार इस बारे में अपनी सूझबूझ के बारे में बताते हैं कि वह भीड़ इतनी ज्यादा नजदीक थी कि अमृता को उस भेड़चाल में चोट भी लग सकती थी। अमृता को उस मुसीबत से बचाने के लिए मैंने यही सोचा कि अगर भीड़ का ध्यान बांट दिया जाये तो अमृता इस पेरशानी से बच सकती है।


Click it and Unblock the Notifications











