विवाह फ़िल्म की पूनम ने घर-घर में सुशील बहू की बनाई पहचान, शादी के लिए कनाडा-अमेरिका से आने लगे रिश्ते

अमृता राव ने भले ही बॉलीवुड इंडस्ट्री में कुछ खास वक्त ना बिताया हो। लेकिन इसके बावजूद भी उनकी चुनिंदा फिल्मों ने ही उनका करियर एक बेहद ही ऊंचे मुकाम तक पहुंचा दिया। बता दें कि उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में अपना करियर बनाने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ी। लेकिन आपको बता दें कि फिल्म विवाह में काम करके उन्होंने रातों-रात सुर्खियां बटोरी और वह सुपरस्टार बन गई। फिल्म विवाह में अमृता राव ने पूनम का किरदार निभाया था। इतना ही नहीं उनके साथ में शाहिद कपूर भी नजर आए। साल 2006 में रिलीज होने वाली इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी तहलका मचा दिया था। इतना ही नहीं पूनम का किरदार दर्शकों को भी खूब पसंद आया था। आज भी हर घर में इस फिल्म को देखा जाता है।
अमेरिका से लेकर कनाडा तक से मिले प्रपोजल
विवाह फिल्म में नजर आने के बाद अमृता राव का किरदार लोगों को खूब पसंद आया। इतना ही नहीं उनके जैसी बहू की डिमांड हर कोई करने लगा। साथ ही साथ रियल लाइफ में भी अमृता के घर पर रिश्तो की कतारें लग गई थी। यहां तक कि उनके घर कनाडा से लेकर अमेरिका तक से शादी के प्रपोजल आने लगे। इतना ही नहीं अमृता के घर पर लड़के अपनी मां और घरबार की तस्वीरें भी भेजने लग गए थे।
फिल्म विवाह के रिलीज के बाद आने लगे थे शादी के ऑफर
अमृता राव ने राजश्री प्रोडक्शन के यूट्यूब चैनल पर एक इंटरव्यू दिया जहां पर उन्होंने इन बातों का खुलासा किया था। एक्ट्रेस ने बताया कि विवाह फिल्म में काम करने के बाद में उन्हें बहुत सारे शादी के ऑफर आए। जिससे कि वह परेशान भी हो गई थी। उस वक्त स्मार्टफोन तो नहीं हुआ करते थे तो इसी वजह से मुझे खत आया करते थे। एक्ट्रेस ने बताया कि ज्यादातर लेटर कनाडा और अमेरिका से आया करते थे।
प्रपोजल के साथ लड़के अपनी मां की बेचते थे तस्वीरें
अमृता ने इसी के साथ-साथ इस बारे में भी बताया कि "जब भी लड़कों के प्रपोजल आते थे तो वह मुझे अपनी मां की तस्वीरें भी भेजा करते थे। यहां तक कि घर और कारों की तस्वीरें भी भेज दिया करते थे। मुझे उस वक्त इन सभी बातों पर काफी हंसी आया करती थी। लेकिन अब जब मैं पीछे मुड़कर देखती हूं तो मुझे उस एक किरदार की मजबूती का एहसास होने लग जाता है। यही एक वजह थी जिससे कि लड़की मुझसे शादी करना चाह रहे थे और यह भी अनुभव बेहद ही कमाल का रहा।"


Click it and Unblock the Notifications











