शाहिद कपूर से अफेयर की खबरों पर सालों बाद बोलीं अमृता राव, सच्चाई जानकर चौंक जाएंगे आप
हिंदी फिल्मों की बात करें तो कुछ ऐसी फिल्में हैं जोकि अपनी रिलीज के सालों बाद भी काफी ज्यादा पसंद की जाती हैं। उनमें से ही एक फिल्म है विवाह। इस फिल्म में सुपरस्टार शाहिद कपूर और अमृता राव की जोड़ी नजर आई थी और दोनों को काफी ज्यादा पसंद किया गया था। उसी समय की बात है जब साल 2006 में शाहिद कपूर और अमृता राव के अफेयर की खबरों ने काफी तूल पकड़ा था और लगभग हर एक की जुबान पर यही बात हुआ करती थी।
लेकिन हाल ही में इसको लेकर अमृता राव ने एक तगड़ा खुलासा किया है। उन्होने अपने और शाहिद कपूर के रिश्ते को लेकर बातें कहीं है और साथ इन बातों का खंडन किया है। अमृता राव हाल ही में मां बनी हैं और उन्होने एक आरजे को अपना हमसफर बनाया था। टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू के दौरान अमृता राव ने शाहिद कपूर संग नाम जोड़े जाने पर बात की।
बर्लिन से प्रियंका चोपड़ा की तस्वीरों ने किया धमाका, अपने पेट्स के साथ आईं नजर


Click it and Unblock the Notifications











