'हीरो दो बच्चों का पिता होकर भी छोटी उम्र की एक्ट्रेस के साथ रोमांस करते हैं, एक्ट्रेस के साथ ऐसा नहीं है'
'विवाह' फिल्म से छा जान वाली शानदार अभिनेत्री अमृता राव इस समय अपने फिल्म करियर से काफी दूर हैं और शादीशुदा जीवन गुजार रहीं हैं। लेकिन उन्होने कई शानदार फिल्मों में काम किया है जो कि काफी ज्यादा पसंद की जाती रही है। हालांकि वो फिल्मों से दूर हैं लेकिन किसी ना किसी तरह से वो चर्चा में रहती हैं और सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैँ। लेकिन इस वक्त वो अपने एक बयान को लेकर चर्चा में हैं जो कि उन्होने हाल ही में दिया है।
उनका मानना है कि फिल्म इंडस्ट्री के जो पुरुष कलाकार हैं वो दो बच्चों के पिता होकर भी रोमांस कर सकते हैं लेकिन अभिनेत्रियों के साथ ऐसा नहीं है। इस दौरान अमृता बॉलीवुड बबल से बात कर रहीं थीं।

अमृता राव कहती हैं कि.. 'एक बच्चा होने के बाद से मेरी प्रोफेशनल लाइफ पूरी तरह से बदल गई है और इसको मैं मानती हूं। लेकिन ऐसी लाइफ से अभिनेत्रियों की बदलती है अभिनेताओं की नहीं।

अमृता राव का बयान
अभिनेता भले ही दो बच्चों के पिता हों लेकिन वो तब भी अपने से छोटी अभिनेत्री के साथ रोमांस कर सकते हैं। जबकि एक्ट्रेस के साथ ऐसा कुछ नहीं होता है।'

बिल्कुल सही कह रहीं हैं
अमृता राव का ये बयान काफी चर्चा में चल रहा है और इस बात को लेकर फैंस भी लगातार रिएक्ट कर रहे हैं। हालांकि अमृता राव का बयान काफी पसंद किया जा रहा है और लोगों का मानना है कि वो बिल्कुल सही कह रहीं हैं।

बड़े सितारों पर एक झलक
इंडस्ट्री में अगर में शाहरुख खान, आमिर खान, अक्षय कुमार और अजय देवगन जैसे सितारों को देखें तो वे सभी पिता हैं।

रोमांस करते दिख जाते हैं
लेकिन अपनी हर फिल्म में वो किसी ना किसी एक्ट्रेस के साथ रोमांस करते दिख जाते हैं जिनका हाल ही में डेब्यू हुआ है।

फैंस ये चाहते हैं
अमृता राव काफी समय से किसी फिल्म का हिस्सा नहीं बनी हैं लेकिन फैंस ये चाहते हैं कि वो जल्दी ही वापसी करें।

लंबे समय के बाद वापसी
ऐसी कई अभिनेत्रियां हैं जिन्होने काफी लंबे समय के बाद वापसी की है और आते ही काफी बड़ा धमाका किया है।


Click it and Unblock the Notifications











