दक्षिण की फिल्में कर रही हैं अमृता राव

जी हां, बताया जा रहा है कि हाल फिलहाल अमृता के पास साउथ व कोलकाता की कई फिल्में हैं और अमृता भी खुशी खुशी इन फिल्मों में काम कर रही हैं। दरअसल, अमृता का मानना है कि किसी कलाकार को यह नहीं सोचना चाहिए कि वह कहां की फिल्म कर रहा है। बल्कि उसको काम मिलने से मतलब होना चाहिए।
अमृता कहती हैं कि एक कलाकार को काम और सही मेहनताने से मतलब होना चाहिए। तो फिर क्या फर्क पड़ता है कि वह साउथ की ही फिल्में हुईं तो। अमृता ने बताया है कि उन्हें बॉलीवुड से बहुत लगाव है और वे कभी भी इससे दूर नहीं जायेंगी, लेकिन हाल ही में उन्हें जब कोलकाता और साउथ की अच्छी फिल्में करने का मौका मिला तो वह तैयार हो गयी हैं।
अमृता ने बताया है कि हो सकता है कि जल्द ही वह राजश्री प्रोडक्शन की एक और फिल्म में नजर आयें। खुद अमृता कहती हैं कि इस प्रोडक्शन के साथ दो फिल्में कर चुकी हूं अब उनकी इच्छा है कि हैटि्रक बना दूं, लेकिन अमृता आपके चाहने से क्या होता है। फर्क तो तब पड़ेगा न जब वाकई आपको राजश्री प्रोडक्शन फ्लॉप अभिनेत्री व उनकी फिल्म लव यू मिस्टर कलाकार की नाकामयाबी के बाद भी साइन करने का मौका देगा।
;

Click it and Unblock the Notifications