'विवाह' की पूनम ने शाहिद कपूर को जड़ा जोरदार थप्पड़, सन्न रहे एक्टर का गुस्से से खौल गया था दिमाग

'विवाह' फिल्म रिलीज होने के बाद अमृता राव की खूबसूरती का हर कोई दीवाना हो गया था। इतना ही नहीं बता दें कि उनकी मासूमियत पर लाखों लोगों ने अपना दिल हार दिया था। हालाकी अमृता राव अब फिल्मों से दूरी बनाए हुए हैं। लेकिन एक वक्त हुआ करता था जब शाहिद कपूर और अमृता राव की जोड़ी दर्शकों के बीच में फेमस थी। दोनों की केमिस्ट्री के क्या कहने थे।
अमृता की विवाह फिल्म ने तोड़ दिए थे सारे रिकॉर्ड
शाहिद कपूर और अमृता राव दोनों ने 'इश्क विश्क', 'शिखर', 'वाह लाइफ हो तो ऐसी' और 'विवाह' जैसी फिल्मों में साथ में काम किया था। 'विवाह' फिल्म ने तो सफलता के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। अमृता राव ने इस फिल्म में पूनम का किरदार निभा कर हर किसी के दिलों को जीत लिया था। यहां तक कि दर्शकों को शाहिद कपूर और अमृता राव की जोड़ी काफी पसंद आई थी। लेकिन आज हम आपको शाहिद कपूर और अमृता राव से जुड़ा हुआ एक किस्सा बताएंगे।
शाहिद और अमृता की जोड़ी दर्शकों की थी फेवरेट
दरअसल आपको बता दें कि ये बात 'इश्क़ विश्क़' फ़िल्म के सेट की है। ये फिल्म रोमांटिक ड्रामा थी. जो कि काफी सुपरहिट भी गई थी। युवाओं द्वारा शाहिद कपूर और अमृता राव की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था। लेकिन इस फिल्म की शूटिंग के दौरान एक ऐसा किस्सा हुआ जो कि शायद ही बहुत कम लोगों को पता होगा। दरअसल एक सीन के दौरान अमृता राव को शाहिद कपूर को एक थप्पड़ जड़ना था।
शाहिद को थप्पड़ मारना अमृता के लिए नहीं था आसान
अमृता राव ने खुद अपने यूट्यूब चैनल पर इस किस्से को शेयर करते हुए एक वीडियो साझा की थी। उन्होंने बताया था कि इस फिल्म से पहले उन्होंने कभी भी किसी पर हाथ नहीं उठाया और इसीलिए वह इस सीन को करने में सक्षम नहीं हो पा रही थी। इस फ़िल्म के निर्देशक केन घोष थे। जो उन्हें बार-बार कह रहे थे। इसके बावजूद भी एक्ट्रेस इस शूट को कर नहीं पा रही थी। लेकिन फिर अमृत आपकी इस सीन को शूट करने के लिए एक ऐसे व्यक्ति ने मदद की जो कि शायद ही बहुत कम लोग सोच सकते हैं।
शाहिद कपूर की मां ने अमृता की की मदद
दरअसल आपको बता दें कि अमृता राव की मदद करने वाला इंसान और कोई नहीं बल्कि शाहिद कपूर की मां एक्ट्रेस नीलिमा अजीम थी। नीलिमा ने अमृता को सपोर्ट किया और शाहिद को थप्पड़ मारने को कहा। जिसके बाद में अमृता राव ने शाहिद को ऐसा थप्पड़ मारा कि वहां पर मौजूद हर कोई हैरान हो गया। अमृता ने वीडियो के बारे में बताया था कि उन्होंने शाहिद कपूर को इतना जोर से थप्पड़ मार दिया था कि एक्टर सच में काफी ज्यादा गुस्सा हो गए थे। लेकिन निर्देशक केन को ऐसा ही शॉट चाहिए था।


Click it and Unblock the Notifications











