शाहिद कपूर की इस हरकत की वजह से अमृता राव ने जड़ दिया था एक्टर के मुंह पर तमाचा, सेट पर छा गया था सन्नाटा

Amrita Rao slapped Shahid Kapoor: शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) और अमृता राव (Amrita Rao) दोनों की जोड़ी फिल्म विवाह से सुपरहिट रही थी। जब भी दोनों का नाम साथ में आता है हर कोई उनकी इस फिल्म को याद करता है। दोनों की फिल्म विवाह ने लोगों के दिलों पर ऐसी छाप छोड़ी है कि सालों बाद भी दोनों इस फिल्म को देखने के लिए उत्साहित रहते हैं। फिल्म में दोनों का अभिनय देखने के बाद फैन्स दोनों के दीवाने हो गए, लेकिन अफसोस इस फिल्म के बाद दोनों की साथ में दूसरी फिल्म नहीं आई।
आपको बता दें कि विवाह फिल्म से पहले दोनों ने इश्क-विश्क में काम किया था। दोनों पहली बार साथ में काम कर रहे थे। दोनों को साथ में काम करने में थोड़ी परेशानी हो रही थी, लेकिन कुछ ऐसा भी था जिसे चाह कर भी अमृता राव नहीं कर पा रही थीं। दरअसल एक सीन शूट करना था। जिसमें अमृता राव को शाहिद कपूर को थप्पड़ मारना था, लेकिन चाह कर भी अमृता राव ऐसा नहीं कर पा रही थीं। वह पूरी कोशिश कर रही थीं, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा था।
तभी शाहिद कपूर की मां नीलिमा आईं। उन्होंने जैसे ही यह सीन होता देखा उन्होंने अमृता राव को समझाया। उन्होंने कहा कि यह तुम्हारा काम है तुम्हें करना ही होगा। वह कहती हैं कि तुम्हें परफेक्टी इसे करना होगा। नीलिमा ने लगातार उन्हें मोटीवेट किया। वह लगातार कहती रहीं कि अमृता तुम्हे यह करना होगा...मारो अमृता मारो तब जाकर उन्होंने वह सीन पूरा किया।
इश्क विश्क 2003 में रिलीज हुई थी। यह रोमांस कॉमेडी फिल्म थी जो लोगों को बेहद पसंद आई थी। इस फिल्म में राव, शहनाज, यश, टोंक, सतीश भी अहम किरदार में थे।


Click it and Unblock the Notifications











