एक बार फिर से रोमांस करेंगे अमृता-शाहिद

दोनों ने बॉलीवुड में साथ ही एंट्री की थी लेकिन लगातार पसंद किये जाने के बाद भी दोनों लंबे अरसे से साथ नहीं आये हैं इसके अलावा दोनों ने अकेले भी कुछ खास काम नहीं किया है। शाहिद भी एक अदद हिट फिल्म के लिए तरस रहे हैं तो वहीं अमृता क्यूट और लविंग होने के बावजूद भी कामयाबी हासिल नहीं कर पा रही है। ऐसे में अच्छा मौका है दोनों के पास वो कि फिल्में साथ में करें और अपनी सफलता को भूना लें।
खबर है कि कुमार तौरानी जिन्होंने इन दोनों लांच किया था फिर से इन्हें एक साथ कास्ट करने वाले हैं। वे एक रोमांटिक फिल्म बनाना चाहते हैं जिसे मंदीप कुमार डायरेक्ट करेंगे। अमृता ने तो फिल्म के लिए हां कर दी है। और कहा जा रहा है कि शाहिद कपूर की ओर से ग्रीन सिग्नल है। चलिए अगर सब कुछ सही रहा तो बहुत जल्द एक खूबसूरत प्रेम कहानी क्यूट पेयर के साथ पर्दे पर दिखायी देगी।


Click it and Unblock the Notifications