Amrita Rao के पिता को मनाने के लिए आरजे अनमोल को पेलने पड़े खूब पापड़, इस सुपरस्टार से मांगी मदद

 RJ Anmol, Amrita Rao,

'विवाह' फिल्म से अपनी एक खास पहचान बनाने वाली अमृता राव इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में बनी रहती हैं। बता दें कि अमृता राव ने आरजे अनमोल के साथ में शादी रचाई और अब वह दोनों ही बॉलीवुड के पसंदीदा कपल में शुमार हो चुके हैं। वैसे तो अमृता और अनमोल कभी भी कपल गोल्स देने का मौका हाथ से नहीं जाने देते हैं, लेकिन इसी बीच हाल ही में एक्ट्रेस के पति आरजे अनमोल ने अपनी लव स्टोरी को लेकर कुछ मजेदार खुलासे कर दिए हैं।

एक्ट्रेस के पिता को मनाने के लिए अनमोल को पेलने पड़े पापड़

जानकारी के लिए आपको बता दें कि आरजे अनमोल कुछ वक्त पहले 'द कपिल शर्मा' शो के लेटेस्ट एपिसोड में पहुंचे। जहां पर उन्होंने अपनी पत्नी अमृता राव से जुड़े हुए बेहद ही दिलचस्प किस्सों को सुनाया। अनमोल ने अपनी शादी को याद करते हुए बताया था कि अमृता के पिता को शादी के लिए मनाना बहुत ही मुश्किल काम था।

आमिर खान के घर पहुंचे अनमोल

कपिल शर्मा के शो में अनमोल ने इस बात का खुलासा करते हुए कहा था कि "मैंने रेट्रो फिल्में थिएटर में दिखाने का काम शुरू कर दिया था और मैं तीसरी मंजिल को दर्शा रहा था। लेकिन वहां पर आमिर खान भी जाना चाहते थे और उन्होंने मुझसे कहा था कि ये फिल्म कभी भी उन्होंने बड़े पर्दे पर नहीं देखी है। इसीलिए मैं उनके घर गया और वहां से हम गाड़ी से साथ में आए थे।"

आमिर खान ने अमृता के पिता के सामने अनमोल की खूब की तारीफ

अमृता राव के पति अनमोल ने इसी के आगे शो में बताया था कि "गाड़ी में जब आमिर खान के साथ में मैं जा रहा था तो उन्होंने मेरी काफी तारीफ की। उन्होंने मेरे काम की भी खूब सराहना की। लेकिन जिसके बाद मैंने उनसे कहा कि फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान भी मेरी तारीफ कर दे।" उसी स्क्रीनिंग में अमृता राव के पिता भी शिरकत करने वाले थे। जिसके बाद आमिर खान ने भी अनमोल से जैसा वादा किया था उन्होंने वैसा ही कर दिया और एक्टर ने जमकर स्क्रीनिंग के दौरान अनमोल की तारीफ कर डाली।

रेडियो के जाने-माने चेहरों ने शो में की थी शिरकत

इसी के साथ-साथ आपको बता दें कि 'द कपिल शर्मा' शो के इस एपिसोड में रेडियो के सभी जाने-माने चेहरों ने शिरकत की और इतना ही नहीं अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी कई सारे किस्से और राज खोले। कपिल शर्मा शो के इस एपिसोड में आर जी अनमोल के साथ में मलिष्का, अनुराग पांडे, जीतू राज और नावेद ने भी शिरकत की थी।

More from Filmibeat

Read more about: amrita rao
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X