बड़े बैनर की फिल्में अब अमृता के पास भी

अमृता खुद मानती है कि उनके लिए राजश्री लकी रहा है। इससे पहले लोगों ने उन्हें इसी बैनर की फिल्म विवाह में भी बेहद पसंद किया है। विवाह के बाद उनकी किसी भी फिल्म ने कमाल नहीं दिखाया था। अमृता को एक हिट फिल्म की खास जरूरत है। फिल्मी दुनिया में बड़े बैनर बहुत मायने रखते हैं। पटकथा के अलावा अगर बैनर सही हो तो लोग फिल्में देखते भी हैं और आपको काम लगातार मिलता रहता है।
फिल्म हिट होने के लिए प्रोमोशन जरूरी है, और प्रोमोशन के लिए बड़े बैनर। अमृता कहती है मैं मानती हूं कि बैनर महत्व रखता है इसलिए अब मैं बड़े बैनर की फिल्मों को प्राथमिकता दूंगी। अमृता को शाहरुख खान की मैं हूं ना, श्याम बेनगल की वेलकम टू सज्जनपुर और राजश्री की विवाह से पहचान मिली।
खबर आ रही है कि राजश्री उन्हें लेकर एक और फिल्म की शुरुआत करने जा रहा है। वैसे अमृता नये लोगों की भीड़ में आपको कब तक और कितने मौके मिलते हैं। यह तो कुछ दिनों के बाद ही आप जान पायेंगी। वैसे बड़े बैनर की आपकी चाहत पूरी हो। हम यही कामना करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











