अमिताभ, अमृता और सत्याग्रह
मीडिया से बात करते हुए अमृता राव ने कहा कि वो बहुत खुश हैं कि उन्हें अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म करने का मौका मिला है। इसके साथ ही अमृता राव ने ये भी कहा कि ये उनके लिए किसी सपने के सच होने जैसा है। अमृता राव ने कहा कि अगर ये उनके करियर की आखिरी फिल्म हो तो भी उन्हें कोई गम नहीं है। अमृता राव ने कहा "सत्याग्रह मेरे लिए सपने के सच होने जैसा है। खास कर इस फिल्म में मेरा किरदार है वह हमेशा अमिताभ बच्चन के साथ नज़र आता है। ऐसा मौका बहुत कम मिलता है जब किस एक्टर को बिग बी के साथ फ्रेम में रहने का इतना मौका मिले। मैं पहले सीन से लेकर आखिरी सीन तक उनके साथ हूं। अगर यह मेरे करियर की आखिरी फिल्म भी हो तो कोई रंज नहीं।"
अमृता राव ने सनी देओल के साथ आ रही अपनी फिल्म सिंह साहेब दि ग्रेट के बारे में बताते हुए कहा मैं सनी देओल के साथ सिंह साहेब दि ग्रेट में भी हूं हालांकि मैं सनी के अपोजिट नहीं हूं। अमृता राव ने सत्याग्रह में अपने रोल के बारे में कुछ भी ना बताते हुए कहा "मुझे फिल्म और अपने किरदार के बारे में बोलने की इजाजत नहीं दी गयी है लेकिन मैं इतना कह सकती हूं बेहद शानदार भूमिका है। मैं बहुत धन्य महसूस कर रही हूं कि सत्याग्रह में मेरे ज्यादातर सीन अमिताभ बच्चन के साथ हैं।"


Click it and Unblock the Notifications
