..................... Amrita Rao's choli slipped off | अमृता राव की चोली खिसकी - Hindi Filmibeat

अमृता राव की चोली खिसकी

By Staff

Amrita Rao

फिल्म की शूटिंग करते समय सारी यूनिट मौजूद रहती है और ऐसे में यदि हीरोइन की अचानक चोली ही सरक जाये तो उस पर क्या बीतेगी. अमृता राव के साथ भी ऐसा ही हुआ और उसकी चोली शूटिंग करते समय अचानक खिसक गई.

इससे पूरी यूनिट की नजर उस पर गड़ गई. थोई देर के लिये तो अमृता अचानक सकपका गई. लेकिन उसने फिर पूरी स्थिति संभाल ली और तेजी से अपने वैनिटी वैन की तरफ भागी और थोडी ही देर में अपनी चोली बदल कर आ गई. इसके बाद उसने इस तरह शूटिंग की जैसे कि मानो कुछ हुआ ही नहीं हो.


अमृता राव अनिल कपूर की फिल्म शार्ट कट के आइटम गीत मरीज-ए-मोहब्बत की शूटिंग कर रही थी. इसके कोरियोग्राफर बास्को हैं और फिल्म में उसके साथ अनिल कपूर और संजय दत्त भी हैं. अमृता की यह चोली फैशन डिजायनर मनीष मल्होत्रा ने तैयार की.

शूटिंग करते समय अचानक उसकी चोली सरक गई और कहना न होगा कि अमृता को शर्मनाक परिस्थिति का सामना करना पडा, लेकिन उसने फिर भी अपने पर नियंत्रण कर वैनिटी वैन में जाकर चोली बदल ली और इसके बाद फिर से शूटिंग करनी शुरु कर दी.

इस घटना के बाद अनिल कपूर ने पूरी यूनिट को हिदायत दी कि इस घटना का जिक्र मीडिया से नहीं करें, लेकिन हमेशा 'चोली के पीछे क्या है' जानने को उत्सुक मीडिया से ऐसी बाते भला कहां छिपती हैं...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X