अमिताभ संग सत्याग्रह करके धन्य हो गयीं अमृता
अमृता राव काफी समय बाद फिर से एक बार एक बहुत ही मजबूत और अलग तरह के किरदार में नज़र आने वाली हैं। खबर है कि प्रकाश झा की आने वाली फिल्म 'सत्याग्रह' में अमिताभ बच्चन और करीना कपूर के साथ ही अमृता राव भी एक बहुत ही महत्वपूर्ण किरदार निभाती हुई नज़र आएंगी। खबर ये भी है कि अमृता राव के अधिकर सीन अमिताभ बच्चन के साथ ही शूट किये गये हैं और इस बात से अमृता राव बेहद खुश हैं। अमृता राव का किरदार फिल्म में कार्यकर्ता अन्ना हजारे के किरदार में ढ़ाला गया है।
सत्याग्रह फिल्म में अपने किरदार के बारे में बताते हुए अमृता राव ने कहा "हम भोपाल में शूटिंग कर रहे हैं। मैं बहुत धन्य महसूस कर रही हूं कि सत्याग्रह में मेरे ज्यादातर सीन अमिताभ बच्चन के साथ हैं। सच कहूं तो 99 प्रतिशत सीन उनके साथ हैं। यह मेरे लिए एक सपने का हकीकत में बदलने जैसा है। मुझे फिल्म और अपनी भूमिका के बारे में बोलने की इजाजत नहीं दी गयी है लेकिन बस इतना कह सकती हूं कि बेहद शानदार भूमिका है। हम यहां दस दिन शूटिंग कर चुके हैं। यहां अभी 55 दिन से ज्यादा शूटिंग चलेगी।"
अमृता राव ने अपने अभी तक के करियर में विवाह और मैं हूं ना जैसी बड़ी और सफल फिल्में की हैं। इन फिल्मों में अमृता राव ने बहुत ही मजबूत और बेहतरीन किरदार निभाए हैं। इन फिल्मों में अमृता राव की एक्टिंग की काफी तारीफ भी की गयी। लेकिन इनके बाद अमृता राव की कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर पिट गयीं। अब देखना है कि अमिताभ संग सत्याग्रह करने के बाद अमृता राव के करियर में क्या उतार चढ़ाव होता है। वैसे भी अमिताभ संग काम करने का सपना तो हर एक एक्टर देखता है अमृता राव को अमिताभ संग ये फिल्म करने का मौका मिला ये अमृता के लिए और उनके करियर के लिए वाकई बहुत ही अच्छी बात है।


Click it and Unblock the Notifications
