अमृता राव-आरजे अनमोल की बुक लॉन्चिंग पर कोजी हुई रणवीर-दीपिका, किया एक दूजे को किस

Ranveer Singh Kisses Deepika Padukone: मशहूर अभिनेत्री अमृता राव और आरजे अनमोल की किताब 'कपल ऑफ थिंग्स' का अनावरण बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने किया है। अमृता राव और अनमोल ने अपनी किताब की लॉन्चिंग इंस्टाग्राम पर एक स्पेशल फोटोशूट के जरिए की जिसमें रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और आरजे अनमोल-अमृता राव एक ही पोज देते नजर आए।
इसमें दोनों किताब को हाथों में पकड़ रखा है। इस तस्वीर में रणवीर सिंह अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण को पीछे से पकड़े हुए हैं और उन्हें किस करते नजर आ रहे हैं। कुछ ऐसा ही पोज आरजे अनमोल और अमृता राव भी दे रहे हैं। वहीं, अमृता और दीपिका ने किताब को पकड़ रखा है। इस तस्वीर को आरजे अनमोल और अभिनेत्री अमृता राव ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है।
इस तस्वीर के ऊपर यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है- दोनों मेरे फेवरिट हैं। वहीं, एक और यूजर ने लिखा है- बेहद प्यारी तस्वीर है। एक और यूजर ने लिखा है- दोनों क्यूट कपल हैं। दीपिका पादुकोण इस तस्वीर में सफेद ओवरसाइज शर्ट और ब्लू जींस में नजर आ रही हैं। वहीं, रणवीर सिंह ब्लैक टीशर्ट और ब्लू जींस में काफी हैंडसम लग रहे हैं।
अमृता राव ने भी शिमर बॉडीकॉन आउटफिट में काफी ग्लैमरस लग रही हैं। बता दें कि अमृता राव और आरजे अनमोल की यह यह एक रोमांटिक किताब है जिसमें दोनों की व्यक्तिगत यात्रा के बारे में है, जो आखिरकार एक दूसरे से मिलते हैं और जिंदगी बदल जाती है। इस किताब की लॉन्चिंग वेलेंटाइन वीक में की गई है। इसके पहले उनका शो 'कपल ऑफ थिंग्स' उनके यूट्यूब चैनल पर काफी पॉपुलर हो चुका है।
अमृता और अनमोल ने शादी से पहले काफी समय तक रिलेशनशिप में थे। दोनों ने 2016 में शादी रचाई और 2020 में दोनों एक बेटे वीर के पैरेंट्स बनें। अमृता राव आखिरी बार 2019 में नवाजुद्दीन सिद्दीकी स्टारर 'ठाकरे' में मीना ठाकरे के किरदार में नजर आई थीं।


Click it and Unblock the Notifications